फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sgdf

Noida News: ट्रेन में पत्थर मारने एवं केबल काटने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार

Fri, 20 Feb 2026 07:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
sgdf
दादरी (संवाद)। दिल्ली–हावड़ा रेल मार्ग पर एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव कर शीशे तोड़ने और डीएफसी लाइन की केबल काटने की घटनाओं का खुलासा करते हुए आरपीएफ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 17 दिसंबर को दिल्ली–हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेन संख्या 12877 (एक्सप्रेस) दिल्ली की ओर जा रही थी। मारीपत रेलवे स्टेशन और चिपियाना के बीच पहुंचने पर अज्ञात व्यक्तियों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया, जिससे कोच के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके अलावा 3 फरवरी को डीएफसी लाइन पर केबल कटने का मामला भी अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया था। 19 फरवरी को आरपीएफ को सूचना मिली कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के बढ़पुरा गांव निवासी मोहित भाटी इन घटनाओं में संलिप्त है। दादरी कोतवाली क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed