फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sgdf

Noida News: सगाई समारोह में फायरिंग के आरोपी चालक को भेजा जेल

Fri, 20 Feb 2026 09:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
sgdf
फोटो-
विज्ञापन

आरोपी के पास से बरामद हुई अवैध पिस्टल, घायल की हालत में हुआ सुधार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख गांव में सगाई समारोह के दौरान फायरिंग के मामले में आरोपी चालक को हनुमान चौराहा के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान दुर्वेश कुमार बैसोया निवासी दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में गाजियाबाद में रह रहा था। आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल, कारतूस, खोखा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी चालक को बिसरख कोतवाली पुलिस ने कोर्ट ने पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार अलीगढ़ निवासी दीपक अपने पिता संतोष और दो बड़े भाइयों पुष्पेंद्र व हिमांशु के साथ गांव बिसरख में अंकित भाटी की सगाई समारोह में वेटर का कार्य करने आए थे। बुधवार की रात करीब 11:30 बजे समारोह के दौरान अंकित भाटी के परिवारजन खुशी में फायरिंग करने लगे। इसी दौरान चली एक गोली दीपक के बड़े भाई पुष्पेंद्र के पेट में जा लगी थी। घटना के बाद समारोह में अफरा-तफरी मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गए थे। परिजन घायल पुष्पेंद्र को तुरंत यथार्थ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत में सुधार हुआ है। आरोप लगे थे कि वेटर द्वारा फोटो खींचने से मना करने पर आरोपी ने जानबूझकर फायरिंग की थी।
विज्ञापन

वहीं कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि घायल के भाई की तहरीर के आधार पर गैर-इरादतन हत्या करने के प्रयास की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज दर्ज की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर कर जेल भेजा गया है। आरोपी गाड़ी चलाने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed