{"_id":"6a54f0e2e5e6eba37d00ce29","slug":"sfd-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-8387-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 22-डी सोसाइटी में मूलभूत सुविधाओं को लेकर हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 22-डी सोसाइटी में मूलभूत सुविधाओं को लेकर हुई बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना सिटी (संवाद)। यमुना सिटी की 22-डी सोसाइटी में रविवार को सोसाइटी निवासियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य सोसाइटी में मूलभूत सुविधाओं की कमी, सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर उनके समाधान की दिशा में सुझाव तैयार करना था। बैठक में बड़ी संख्या में निवासियों ने भाग लिया और अपनी-अपनी समस्याएं तथा सुझाव साझा किए।
बैठक के दौरान सोसाइटी में गैस पाइपलाइन की सुविधा उपलब्ध कराने, सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सभी प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, साफ-सफाई व्यवस्था जैसे मुद्दे पर चर्चा हुई। बैठक में मौजूद सभी निवासियों ने इन मुद्दों के शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर सहमति जताई। साथ ही निर्णय लिया गया कि सभी सुझावों और मांगों को लिखित रूप में सोसाइटी प्रबंधन के समक्ष रखा जाएगा।