फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sexual assault with Girl student in Noida register FIR Police in search of accused

छात्रा के साथ दुष्कर्म: सुनसान जगह ले जाकर युवक ने की दरिंदगी, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

Wed, 27 Jul 2022 06:03 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 27 Jul 2022 06:03 PM IST
सार

युवक पर आरोप है कि वह छात्रा को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घर पहुंचकर छात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई।

विज्ञापन
sexual assault with Girl student in Noida register FIR Police in search of accused
नोएडा पुलिस - फोटो : @noidapolice

विस्तार

नोएडा में 13 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को लेकर मेडिकल कराने लिए ले गई थी। अस्पताल से लौटते वक्त आरोपी ने पुलिसकर्मी को धक्का देकर भागने की कोशिश की। इतना ही नहीं आरोपी ने पुलिस पर हमला भी किया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी, वह घायल हो गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सेक्टर 24 थाना क्षेत्र निवासी छात्रा बुधवार को स्कूल जा रही थी। जिसका पीछा करते हुए एक युवक पहुंचा। वह छात्रा को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। घर पहुंचकर पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना के बारे में परिजनों को बताया। परिजन छात्रा को लेकर सेक्टर 24 थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है।

विज्ञापन

एडीसीपी नोएडा रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-24 नोएडा पुलिस व नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले युवक के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान शनि के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed