{"_id":"62c67c853609014b1a5fe8b6","slug":"sexual-assault-of-a-seven-month-old-girl-in-dankaur-of-noida-victim-condition-critical-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरिंदगी: सात महीने की मासूम से दुष्कर्म, बच्ची की हालत गंभीर, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरिंदगी: सात महीने की मासूम से दुष्कर्म, बच्ची की हालत गंभीर, ग्रामीणों ने आरोपी को दबोचकर पुलिस को सौंपा
Thu, 07 Jul 2022 11:56 AM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर
संवाद न्यूज एजेंसी, दनकौर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:56 AM IST
सार
बच्ची के पिता ने शिकायत में कहा कि उनकी सात माह की बेटी बुधवार की शाम अपने दादा के साथ चारपाई पर घर के आंगन में लेटी हुई थी। वहां से गुजर रहे दूसरे गांव के आरोपी व्यक्ति ने बच्ची के दादा से पीने के लिए पानी मांगा। वे पानी लेने अंदर गए तभी आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सात माह की मासूम से दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सात माह की मासूम से दुष्कर्म कर भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने दबोच लिया। ग्रामीणों ने आरोपी मुतैना गांव निवासी मनोज को पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अस्पताल में भर्ती बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
बच्ची के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनकी सात माह की बेटी बुधवार की शाम अपने दादा के साथ चारपाई पर घर के आंगन में लेटी हुई थी। वहां से गुजर रहे दूसरे गांव के आरोपी व्यक्ति ने बच्ची के दादा से पीने के लिए पानी मांगा। बुजुर्ग बच्ची को वहीं छोड़कर पानी लेने के लिए घर में गए।
विज्ञापन
आरोप है कि उसी दौरान आरोपी ने बच्ची से दुष्कर्म किया। पानी लेकर लौटे दादा ने देखा की चारपाई पर लेटी मासूम लहूलुहान थी। वह दर्द से कराह रही थी। आरोपी को भागता देख उन्होंने शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने शोर सुनकर आरोपी को दबोच लिया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस आरोपी को कोतवाली ले आई। पिता की शिकायत पर दनकौर कोतवाली क्षेत्र के मुतैना गांव निवासी आरोपी मनोज के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
घायल बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित परिवार इस शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
- राधा रमण सिंह, कोतवाली प्रभारी, दनकौर।