{"_id":"6af9d6587a4a002f8c082e5e","slug":"severe-traffic-jam-on-kalindi-kunj-road-noida-news-c-1-noi1095-4937736-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कालिंदी कुंज रोड पर लगा भीषण जाम, नोएडा-दिल्ली यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कालिंदी कुंज रोड पर लगा भीषण जाम, नोएडा-दिल्ली यातायात प्रभावित
विज्ञापन
छठ पर कालिंदी कुंज रोड पर लगा जाम, नोएडा-दिल्ली के बीच यातायात प्रभावित
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। छठ महापर्व के चलते रविवार शाम कालिंदी कुंज मार्ग पर भीषण जाम लग गया। यमुना घाट पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण नोएडा-दिल्ली मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। इससे दोनों ओर जाने वाले वाहन चालक घंटों जाम में फंसे रहे। महामाया फ्लाईओवर से कालिंदी कुंज की ओर करीब दो से तीन किमी तक वाहनों की कतार लग गई। सेक्टर-37 और नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे से आने वाले लोग सबसे अधिक प्रभावित हुए।
यातायात व्यवस्था संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों का मार्ग बदल दिया। हल्के वाहनों को कालिंदी कुंज की बजाय डीएनडी और चिल्ला बॉर्डर से दिल्ली भेजा गया, जबकि सीधे मार्ग पर केवल छठ पूजा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को अनुमति दी गई। दिल्ली से नोएडा आने वाले मार्ग पर भी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। शाम चार बजे के बाद जाम की स्थिति बनने लगी थी। करीब दो से ढाई घंटे यहां जाम की स्थिति बनी रही। डीसीपी ट्रैफिक सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि यातायात का दबाव कम करने के लिए सेक्टर-37 और नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे से कालिंदी कुंज जाने वाले वाहनों को डीएनडी और चिल्ला बॉर्डर की ओर डायवर्ट किया गया।
सोमवार सुबह चार बजे से संभालेंगे यातायात
सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के कालिंदी कुंज घाट पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। डीसीपी ट्रैफिक के अनुसार, सुबह करीब चार बजे से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी जाएगी। साथ ही, सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, ताकि श्रद्धालुओं और अन्य वाहन चालकों को परेशानी न हो।