नोएडा में कड़ाके की ठंड: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा सोमवार, 3°C पहुंचा तापमान, आज के लिए येलो अलर्ट जारी
सोमवार को पश्चिमी हवाएं चलीं। हवा ठंड का अहसास कराती रही। सुबह से हवाओं की गति 8 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। ऐसे में सर्द हवाओं के साथ ही सर्दी का सितम बढ़ता गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले दो दिन से चल रहीं उत्तर पश्चिमी हवाओं से सोमवार का दिन सीजन का सबसे ठंडा रहा। तापमान लुढ़ककर 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार यानी आज शीत लहर का येलो अलर्ट है। ऐसे में ठिठुरन बनी रहेगी।
बता दें कि सोमवार को पश्चिमी हवाएं चलीं और सुबह से हवाओं की गति 8 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। ऐसे में सर्द हवाओं के साथ ही सर्दी का सितम बढ़ता गया। वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को भी शीत लहर का येलो अलर्ट रहेगा। हालांकि सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को हल्की राहत मिल सकती है और तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी होने के आसार हैं।
एनसीआर में सबसे अच्छी रही ग्रेनो की हवा
शहर के वायु प्रदूषण में सोमवार को सुधार हुआ। जिस वजह से एनसीआर के अन्य शहरों के मुकाबले ग्रेना की हवा सबसे अच्छी रही। हालांकि हवा चलते रहने पर वायु प्रदूषण में और सुधार की उम्मीद हैं। रविवार को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 278 रहा था, लेकिन हवा के कारण सोमवार को एक्यूआई घटकर 258 पहुंच गया है। जो 5 जनवरी के बाद से सबसे कम एक्यूआई रहा है। पहले नंबर पर दिल्ली और गुरुग्राम का 297, फिर गाजियाबाद का 287, नोएडा का 274 और फरीदाबाद का 261 एक्यूआई रहा है।