फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Seven vehicles collide on Eastern Peripheral Expressway, two killed, 6 injured

नूंह और अलीगढ़ के ध्यानार्थ : ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सात वाहन टकराए, दो की मौत, 6 घायल

Mon, 15 Jan 2024 03:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Seven vehicles collide on Eastern Peripheral Expressway, two killed, 6 injured
कोहरा बना जानलेवा..
विज्ञापन

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सात वाहन टकराए, 2 की मौत, 6 घायल
- क्षतिग्रस्त वाहनों की वजह से आधे घंटे तक यातायात प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा/दनकौर। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (केजीपी) पर घने कोहरे में दो अलग-अलग स्थानों पर करीब सात वाहन एक दूसरे से टकरा गए। शनिवार रात और रविवार सुबह हुए हादसों में दो चालकों नूंह निवासी मुरली (35) और अलीगढ़ निवासी जितेंद्र (45) की मौत हो गई, जबकि छह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर आधा घंटा तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने एक्सप्रेसवे कर्मियों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को बाहर निकालकर जिम्स में भर्ती कराया। एक्सप्रेस वे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू किया गया।

शनिवार की रात करीब 12 बजे पलवल की तरफ ट्रक मेरठ जा रहा था। दनकौर कोतवाली क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम थी। जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। तभी पीछे से आ रहे करीब 4 अन्य ट्रक इससे टकराकर क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में सभी ट्रक चालक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चालक मुरली की मौत हो गई। इसके अलावा रामलवट निवासी जौनपुर, प्रवीण निवासी हरियाणा, अशोक व भूपेंद्र निवासी बुलंदशहर भी घायल हो गए। घटना के बाद काफी देर तक यातायात बाधित रहा। साथ ही पुलिस ने जगह-जगह लाऊडस्पीकर से वाहन चालकों को चेतावनी देते हुए वाहन धीमी गति से चलाने की अपील की गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घने कोहरे की वजह से ही दोनों हादसों में दो लोगों की जान गई है। किसी भी व्यक्ति की तरफ से कोतवाली में लिखित शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन


केबिन फंसे चालक को मशक्कत के बाद निकाला
एक्सप्रेसवे पर दूसरा हादसा रविवार तड़के कोहरे के कारण तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में पहुंच गया। घने कोहरे के कारण पीछे से आ रहे 5 ट्रक उससे टकरा गए। हादसे के दौरान जितेंद्र ट्रक के केबिन में फंसकर बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल को केबिन से बाहर निकला। पुलिस ने सभी घायलों को जिम्स में भर्ती कराया गया। जहां जितेंद्र की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed