फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Seven players from the district to showcase their skills at the National Wushu Championship.

Noida News: राष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में दम दिखाएंगे जिले के सात खिलाड़ी

Fri, 09 Oct 2026 06:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
Seven players from the district to showcase their skills at the National Wushu Championship.
लखनऊ में 12 अक्तूबर तक चलेगा यूपी टीम का प्रशिक्षण शिविर
विज्ञापन

चेन्नई में 29 अक्तूबर से 03 नवंबर तक होगी जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता



ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के सात होनहार वुशू खिलाड़ी जूनियर राष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रदेश की टीम में जगह बनाने वाले इन खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और शानदार प्रदर्शन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता से पहले सभी चयनित खिलाड़ी लखनऊ में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेकर अपनी तकनीक को और बेहतर बनाएंगे। खिलाड़ियों के चयन से उनके परिवारों और जिले के खेल जगत में खुशी का माहौल है।



लखनऊ के चौक स्टेडियम में 12 अक्तूबर से उत्तर प्रदेश टीम के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा हैं। शिविर में विभिन्न जिलों से चयनित खिलाड़ी अभ्यास करेंगे और अपनी कमजोरियों को दूर कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयारी करेंगे। इस दौरान खिलाड़ियों को वुशू की विभिन्न स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। जिले से भी सांडा स्पर्धा के बालक वर्ग में चार और बालिका वर्ग में दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। वहीं, ताओलू वर्ग में एक खिलाड़ी का चयन हुआ हैं। बालक वर्ग में 45 किग्रा भार वर्ग में यश सिसोदिया, 60 किग्रा भार वर्ग में मयंक रौसा, 65 किग्रा में अंशुल भाटी, 90 किग्रा में आदित्य भाटी और बालिका वर्ग में 56 किग्रा में प्रतिभा, 65 किग्रा में कीर्ति का चयन शिविर के लिए हुआ है। वहीं, ताओलू स्पर्धा में हितैषी गुप्ता अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन

-------
29 अक्तूबर से 03 नवंबर तक राष्ट्रीय प्रतियोगिता
- जिला वुशू एसोसिएशन के सचिव अजय शर्मा ने बताया कि जूनियर राष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप का आयोजन तमिलनाडु के चेन्नई स्थित जेपीआर कॉलेज में 29 अक्तूबर से 03 नवंबर तक किया जाएगा। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम भी हिस्सा लेगी। जिले के सातों खिलाड़ियों से राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों का चयन शामली में 25 से 28 जून तक आयोजित उत्तर प्रदेश जूनियर वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण और रजत पदक जीतने के आधार पर किया गया है। अब खिलाड़ी प्रशिक्षण शिविर में अभ्यास के बाद राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने के इरादे से उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
नितेश कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed