फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Seven Panchayats of the district will get National Panchayat Award

Noida News: जिले की सात पंचायतों को मिलेगा नेशनल पंचायत अवॉर्ड

Tue, 10 Dec 2024 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Seven Panchayats of the district will get National Panchayat Award
पलवल। जिले की सात पंचायतों का चयन नेशनल पंचायत अवॉर्ड के लिए किया गया है। इनमें कैराका, टहरकी, बडौली, सहनौली, सुजवाडी, लालगढ़ और जेबाबाद खेडली ग्राम पंचायत शामिल हैं। यह अवार्ड दिल्ली के विज्ञान भवन में 11 दिसंबर को दिया जाएगा। नेशनल पंचायत अवॉर्ड पंचायतों के बेहतर प्रदर्शन का आकलन करने और उनके बीच प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए दिया जाता है। इसके चयन में गरीबी मुक्त और उन्नत आजीविका के अवसर प्रदान करना पहली प्राथमिकता है। इनका चयन ऑनलाइन आधार पर दी जाने वाली रैंकिंग पर किया गया है। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी उपमा अरोड़ा ने बताया कि अवॉर्ड लेने वाली पंचायतों के सरपंच कुलदीप, टेकचंद, आनंद कुमार, संजय, गजराज, धर्मेंद्र सिंह और शिव नारायण को इसकी सूचना दे दी गई है। पंचायतों को दिए जाने वाले इस अवॉर्ड के बारे में सरपंचों ने बताया कि चयन प्रक्रिया के बारे में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी की तरफ से उन्हें सूचना मिली है कि 11 दिसंबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में उन्हें राष्ट्रीय पंचायत सम्मान से पुरस्कृत किया जाएगा। इन आधारों पर होता है चयन नेशनल पंचायत अवॉर्ड पंचायतों के बीच प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए दिया जाता है। इसका चयन करने के लिए पंचायतों के करीब 10 कार्यों का आकलन किया जाता है। इनमें गरीबी से मुक्ति और उन्नत आजीविका के अवसर प्रदान करना पहली प्राथमिकता है। इसके अलावा स्वस्थ, बाल मैत्रीपूर्ण , जल पर्याप्त , स्वच्छ एवं हरित, बुनियादी ढांचा, सामाजिक न्याय, सुशासन और महिला सशक्तीकरण के कार्यों को शामिल किया जाता है। इन कार्यों का आकलन ऑनलाइन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed