Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Seven-month pregnant woman allegedly assaulted video goes viral

सात माह की गर्भवती को पीटा: जेठ रखता था गंदी नजर, सास और देवर से की शिकायत तो तीनों ने मारा; सामने आया वीडियो

Fri, 02 Jan 2026 07:44 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा।
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा। Published by: विकास कुमार Updated Fri, 02 Jan 2026 07:44 PM IST
सार

पीड़िता का आरोप है कि वह सात माह की गर्भवती है और मारपीट के दौरान उसकी सास ने उसके पेट में लात भी मारी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन
Seven-month pregnant woman allegedly assaulted video goes viral
भाभी की पिटाई करता देवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा स्थित नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के तुगलपुर गांव में एक सात माह की गर्भवती महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने जेठ, देवर और सास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि न सिर्फ उसके और उसके पति के साथ मारपीट की, बल्कि इलाज के लिए आए उसके भाई-भाभी को भी नहीं बख्शा। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

जेठ करता था अश्लील हरकत
पीड़िता के अनुसार उसने अपने जेठ पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था। जब उसने इसकी शिकायत अपने देवर और सास से की तो वे उल्टा उसी पर भड़क गए। महिला के पति ने भी विरोध किया, जिस पर तीनों ने मिलकर पति-पत्नी की पिटाई कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सास ने पेट में मारी लात
पीड़िता का आरोप है कि वह सात माह की गर्भवती है और मारपीट के दौरान उसकी सास ने उसके पेट में लात भी मारी, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। महिला ने बताया कि हालत बिगड़ने पर उसने अपने भाई और भाभी को बुलाया ताकि अस्पताल जाकर इलाज कराया जा सके। आरोप है कि जब सभी लोग अस्पताल जाने के लिए घर से निकले, तो उन्होंने दोबारा हमला कर दिया। इस मारपीट में उसका भाई और भाभी भी घायल हो गए। पीड़िता ने यह भी बताया कि उसकी भाभी भी गर्भवती हैं और मारपीट के कारण उन्हें भी चोटें आई हैं। 

विज्ञापन

पुलिस बोली- पारिवारिक विवाद है
दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ है। कोतवाली प्रभारी सर्वेश चंद्र ने बताया कि ग्राम तुगलपुर में मकान के बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते कहासुनी और मारपीट हुई है। पुलिस के अनुसार प्रथम पक्ष के रवि और रोहित और द्वितीय पक्ष के परविंदर और चिंटू के खिलाफ पहले ही शांति भंग में कार्रवाई की जा चुकी है।  दोनों पक्षों की ओर से कोई लिखित प्रार्थना पत्र थाने में नहीं दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed