फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Seven days ultimatum to remove illegal vegetable market

अवैध सब्जी मंडी हटाने के लिए सात दिन का अल्टीमेटम

Wed, 24 Nov 2021 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Seven days ultimatum to remove illegal vegetable market
फिरोजपुर झिरका। शहर के महावीर मार्ग स्थित नगर पालिका की बेशकीमती जमीन पर अवैध रूप से चलाई जा रही सब्जी मंडी को हटाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने कमर कस ली है नपा की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले सभी दुकानदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाते हुए कब्जाधारियों को नोटिस भेजकर उन्हें सात दिन के भीतर अपना कब्जा हटाने को कहा है।
विज्ञापन

बता दें कि महावीर मार्ग स्थित नगर पालिका की बेशकीमती जमीन पर पिछले कई साल से अवैध कब्जा चला आ रहा है। इस जमीन पर वर्तमान में कुछ दबंग लोग अपने अपने फड़ लगाकर यहां गैरकानूनी तरीके से कब्जा कर सब्जी बेचने का कारोबार किया हुआ है जबकि जानकारों की माने तो उपरोक्त कब्जाधारियों द्वारा इस संदर्भ में कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया गया था। अदालत में चली लंबी प्रक्रिया के बाद आखिरकार फैसला नगर पालिका के पक्ष में आया। अब पालिका प्रशासन अपनी करोड़ों रुपये की संपत्ति को कब्जा मुक्त कराने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने जा रही है।
विज्ञापन

इसके लिए पालिका प्रशासन द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिसबल की मांग की गई है। इससे पूर्व भी नगर पालिका प्रशासन द्वारा अवैध रूप से सब्जी की दुकान लगा रहे लोगों को हटाने के लिए पुलिस प्रशासन और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में इन दुकानों को हटाया गया था लेकिन चंद ही दिनों बाद उक्त स्थान पर वैसे ही दुकानों की बहाली हो जाती है। शहर के लोगों सहित मौजूद लोगों का कहना है कि वोटों की राजनीति के चलते उक्त स्थान से दबंग लोगों को नहीं हटाया जा रहा है लेकिन अब प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम फिरोजपुर झिरका के हाथ में पावर आने के बाद अवैध रूप से नपा की बेशकी जमीन को कब्जा धारियों से मुक्त कराने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने पूरी तरह से तैयारी कर ली है इस बाबत फिरोजपुर झिरका महावीर मार्ग स्थित मंडी में अवैध रूप से सब्जी की दुकान चला रहे दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महावीर मार्ग स्थित सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजकर सात दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। यदि सात दिन के भीतर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त नहीं किया गया तो नगरपालिका का अतिक्रमण विरोधी दस्ता वहां से अतिक्रमण को हटा देगा।
-सुनील रंगा, सचिव नगर पालिका, फिरोजपुर झिरका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed