फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Seven children trapped in Amrapali Zodiac lift, rescued by guard

Noida News: आम्रपाली जोडिएक की लिफ्ट में फंसे सात बच्चे, गार्ड ने निकाला

Mon, 17 Nov 2025 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Seven children trapped in Amrapali Zodiac lift, rescued by guard
फोटो है
विज्ञापन

-शाम को खेलकर आ रहे थे बच्चे, ऊपर जाने को दबाया था लिफ्ट का बटन, गई बेसमेंट में
-बच्चों ने साहस दिखाते हुए इमरजेंसी बटन दबाया और फिर गार्ड ने खोली लिफ्ट, दो-तीन मिनट तक फंसे

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-120 स्थित आम्रपाली जोडिएक सोसाइटी में शाम के समय सात बच्चे एन टावर की एक ही लिफ्ट में फंस गए। हालांकि दो-तीन मिनट में बच्चों को निकाल लिया गया, लेकिन तब तक बच्चे सहम गए थे। फंसने के बाद बच्चों ने मदद के लिए पुकारा, किसी की आवाज न आने पर बच्चों ने ही साहस दिखाते हुए इमरजेंसी का बटन दबाया। इसके बाद गार्ड ने सीसीटीवी कैमरे में देखा और किसी तरह से लिफ्ट का दरवाजा खोला।

सोमवार की शाम को आम्रपाली जोडिएक सोसाइटी के एन टावर में हादसा उस समय हुआ जब पार्क में खेलने के बाद सभी बच्चे ऊपर जाना चाह रहे थे। लिफ्ट का बटन दबाते ही वह बेसमेंट में चली गई और कुछ देर बाद वापस ग्राउंड फ्लोर पर आकर रुक गई, लेकिन दरवाजा नहीं खुल रहा था।
विज्ञापन

10 महीने से है खराबी

एन टावर निवासी गौरव असाती ने बताया कि टावर की सर्विस लिफ्ट का कार डोर और कुछ पार्ट्स पिछले 10 महीने से खराब हो हैं, जिसकी शिकायत की जा चुकी है।
पुलिस और नोएडा प्राधिकरण से करेंगे शिकायत
सोसाइटी निवासी वी टावर निवासी रंधीर गुप्ता, पी टावर निवासी केके मिश्रा और टी टावर निवासी गुंजन भास्कर सिंह ने कहा कि हमारे टावरों में भी लिफ्ट कई दिनों तक बंद रहती है। यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो इसकी शिकायत पुलिस और नोएडा प्राधिकरण में करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोसाइटी में लिफ्ट फंसी थी, लेकिन लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर पर ही रुक गई और गार्ड ने दरवाजे को तुरंत खोल दिया था। ऐसे में एक मिनट में ही बच्चे बाहर आ गए थे।
भानु प्रताप सिंह, एओए सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article