फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Serving one's parents is akin to worshipping God: Divesh Shastri

माता-पिता की सेवा भी भगवान की पूजा के समान : दिवेश शास्त्री

Thu, 01 Oct 2026 09:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
Serving one's parents is akin to worshipping God: Divesh Shastri
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर क्षेत्र के रामपुर बांगर गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन भक्तों की भीड़ उमड़ी। पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन अधिक संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे। कथा व्यास दिवेश शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करने के साथ माता-पिता की सेवा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि माता-पिता को भगवान के समान मानकर उनकी सेवा करनी चाहिए। माता-पिता की सेवा से भी भगवान की पूजा के समान पुण्य मिलता है। जिस घर में माता-पिता का सम्मान और सेवा होती है, वहां सुख-शांति बनी रहती है। मंदिर के महंत बलवीर सिंह और इंदर ने बताया कि 30 सितंबर से शुरू हुई कथा में ग्रामीणों के अलावा आसपास के गांवों से भी लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed