फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   servent theft jewelry and case from flat

Noida News: प्रॉपर्टी डीलर के घर से घरेलू सहायक नकदी व ज्वेलरी लेकर भागा

Fri, 14 Nov 2025 09:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 09:27 PM IST
विज्ञापन
servent theft jewelry and case from flat
नोएडा। सेक्टर-121 स्थित क्लियो काउंटी सोसाइटी में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर के घर से घरेलू सहायक ने आठ लाख रुपये और लाखों की ज्वेलरी चोरी कर ली। पीड़ित महेश शर्मा ने पुलिस से शिकायत की है कि वह पत्नी और मां, पिताजी के साथ किराए के फ्लैट में रहते हैं। घर पर साफ-सफाई के लिए इसी वर्ष जनवरी में नेपाल निवासी गणेश घारती को बतौर नौकरी पर रखा था। वह फ्लैट के ही एक कमरे में रहता था। उसकी नियुक्ति पुराने घरेलू सहायक नेपाली कृष्णा के माध्यम से हुई थी। पीड़ित ने बताया कि पिछले दिनों दिल्ली द्वारा निवासी रंजोत सिंह और नोएडा निवासी अरुण सिंह ने प्रॉपर्टी खरीदने के लिए नौ लाख रुपये अग्रिम दिए थे। यह रकम उन्होंने बाथरूम में बनी अलमारी के लॉकर में रख दी थी। 10 अगस्त की सुबह वह निजी कार्य से जयपुर गए थे। शाम को पत्नी मोनिका घर पर लौटीं तो घरेलू सहायक गणेश नहीं मिला। बाद में पता चला कि बैग में रखी नकदी के साथ पत्नी का मंगलसूत्र, सोने की दो अंगूठी, दो सोने के कड़े भी चुरा लिए। एसीपी वर्णिका सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed