फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   serial killer arrested in greater noida was wanted in more than twenty murders.

बीस से अधिक हत्या का आरोपी 50 हजार का इनामी सीरियल किलर गिरफ्तार

Fri, 08 Oct 2021 10:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
serial killer arrested in greater noida was wanted in more than twenty murders.
रोहित (फाइल फोटो)। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। हरियाणा के रोहतक निवासी युवक रोहित की हत्या कर नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के नाले में शव फेंकने के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। नॉलेज पार्क पुलिस और एसटीएफ मेरठ ने गदर गैंग के सरगना व सीरियल किलर सोनीपत निवासी नवीन मलिक को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को गिरफ्तार आरोपी पर रोहित और उसके तीन दोस्तों समेत 20 से अधिक लोगों की हत्या का आरोप है। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित है। युवक की हत्या के मामले में नवीन का साथ देने वाले छह अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 27 जुलाई को आरोपी नवीन मलिक ने छह साथियों संग मिलकर दिल्ली के थाना समयपुर बादली के डीडीए फ्लैट में टब के पानी में डुबोकर रोहित की हत्या कर दी थी। दिल्ली से शव लाकर नॉलेज पार्क थाने के नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने ढाई माह बाद 7 अक्तूबर को केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया है।
विज्ञापन

रोहतक के भालौठ गांव निवासी राजभवन ने नॉलेज पार्क थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि बेटा रोहित 24 जुलाई की सुबह 10 बजे पास के आसन गांव निवासी दोस्त सौरभ से मिलने के लिए निकला था। रोहित की मां ने दोपहर तीन बजे फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। परिजनों ने रोहित की तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला। अगले दिन सौरभ ने परिजन को जानकारी दी कि उसने रोहित को रोहतक के सांपला कस्बे से दिल्ली जाने वाली बस में दोपहर 12 बजे बैठाया था। रोहित ने सौरभ को दिल्ली के पीरागढ़ी जाने की बात बताई थी। तीन दिन बाद रोहित का शव ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित नाले में मिलने की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी। परिजन ने इस मामले मेेें अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में बृहस्पतिवार को केस दर्ज किया है। पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को सोनीपत के भैसवाल गांव निवासी नवीन मलिक की शारदा गोलचक्कर के पास से गिरफ्तारी की है। आरोपी के पास से एक पिस्टल बरामद हुई है।
दोस्त की हत्या का बदला लेने के लिए की वारदात
पुलिस के मुताबिक 24 जुलाई की रात दिल्ली के समयपुर बादली में नवीन ने अपने छह साथियों के साथ मिलकर रोहित की हत्या की थी। पूछताछ में पता चला कि रोहित और उसके तीन दोस्तों पर नवीन के दोस्त प्रवीण की हत्या का आरोप था। जिसका बदला लेने के लिए आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसने मुजफ्फरनगर में रोहित के साथी रवि, सोनू और अक्षय को पानी में डुबाकर मार दिया था और उनका शव खतौली नहर में फेंक दिया था।

गदर गैंग में 200 से अधिक बदमाश, ताबड़तोड़ करते हैं वारदात
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नवीन ने वर्ष 2015 में ‘गदर’ नाम से गिरोह बनाया था। गिरोह में हरियाणा और यूपी के 200 से अधिक बदमाश हैं। नवीन ने पर 20 से अधिक लोगों की हत्या का आरोप है। पुलिस के मुताबिक उसने वर्ष 2007 में पहली हत्या की थी। आरोपी वर्ष 2015 मे साथियाें संग मिलकर गांव के राज सिंह की हत्या की थी। वर्ष 2019 मे मुजफ्फरनगर में तिहरा हत्याकांड का आरोप उस पर है। वर्ष 2020 में एलएनटी रिफाइनरी पानीपत हरियाणा के तीन अधिकारियों का अपहरण कर रंगदारी वसूली, वर्ष 2020 में ही गांव भैसवाल में पवन की हत्या का आरोप है। वर्ष 2020 मे अजय निवासी कटवाल को उसके ही गांव कटवाल मे पीटकर मार डाला था। वर्ष 2020 में ही कटवाल गांव मे शराब के ठेकेदारी को लेकर झगड़ा होने पर ठेके पर आगजनी व फायरिंग कराई, वर्ष 2020 में ही सुंदर पहलवान को जन्मदिन पार्टी में शराब मे जहर देकर मार डाला। जबकि वर्ष 2020 में ही अपने ही गांव के राजू को शराब में जहर देकर मारा, बाद में राजू के भाई रणवीर की थी हत्या कर दी थी। वर्ष 2020 में ही धूम सिंह कटवाल को दोस्त के मां बाप की हत्या का बदला लेने के लिए नहर में डुबोकर मारा। आरोपी ने एक युवती की भी हत्या की थी। पुलिस के मुताबिक अभी तक नवीन मलिक पर दर्ज नौ केस की जानकारी मिली है।

थाना नॉलेज पार्क पुलिस की हिरासत में सीरियल किलर।

थाना नॉलेज पार्क पुलिस की हिरासत में सीरियल किलर।- फोटो : Grnoida

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed