फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sensation created by giving false information about time bomb at New Delhi Railway Station

Noida News: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर टाइम बम की झूठी सूचना देकर फैलाई सनसनी

Sun, 07 Jul 2024 07:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
Sensation created by giving false information about time bomb at New Delhi Railway Station
पुलिस ने स्टेशन परिसर में घंटों तलाशी ली, कोई विस्फोटक नहीं मिला
विज्ञापन

तुर्कमान गेट निवासी आरोपी के घर पर पुलिस ने दी दबिश, आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। तुर्कमान गेट निवासी एक युवक ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह 6:16 बजे टाइम बम की झूठी सूचना देकर सनसनी फैला दी। पुलिस ने सभी प्लेटफार्मों सहित ट्रेनों की घंटों तलाशी ली, लेकिन कोई विस्फोट नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने सूचना को फर्जी करार दिया। नई दिल्ली रेलवे थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, नियंत्रण कक्ष में फोन कर किसी ने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर टाइम बम रखा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम तुरंत प्लेटफार्म नंबर 16 पर पहुंची। साथ ही, बम निरोधक दस्ते को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी से संपर्क किया तो वह इधर-उधर की बात करने लगा और फोन काट दिया। इस बीच घंटों चली तलाशी अभियान में पुलिस को स्टेशन परिसर से कोई विस्फोटक नहीं मिला। पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए फोन नंबर की जानकारी हासिल की। फोन नंबर तुर्कमान गेट निवासी जयंत चटर्जी का निकला। आरोपी के घर पर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया था। तकनीकी जांच कर पुलिस उसके ठिकाने पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article