फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Semi-final between Bengaluru-Lucknow and Delhi-Rajasthan today

Noida News: लखनऊ समेत अन्य के ध्यानार्थ बेंगलुरु-लखनऊ और दिल्ली-राजस्थान के बीच आज होगा सेमीफाइनल मुकाबला

Fri, 05 Apr 2024 06:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 06:53 PM IST
विज्ञापन
Semi-final between Bengaluru-Lucknow and Delhi-Rajasthan today
बेंगलुरु-लखनऊ और दिल्ली-राजस्थान के बीच सेमीफाइनल आज
विज्ञापन

- नोएडा प्रीमियर लीग क्रिकेट की अंक तालिका में टॉप-4 टीम में होगी खिताबी जंग
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के हरेकृष्ण ग्राउंड पर 23 फरवरी को शुरू हुई नोएडा प्रीमियर लीग क्रिकेट में शनिवार से खिताबी जंग शुरू होगी। लीग मुकाबलों में टॉप-4 रही टीम के बीच शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। पहला मुकाबला बेंगलुरु टाइगर्स और लखनऊ लेथल्स व दूसरा सेमीफाइनल दिल्ली डेविल्स व राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। विजेता दोनों टीमों के बीच रविवार को फाइनल मुकाबला होगा। नोएडा प्रीमियर लीग सीजप-1 के आयोजक मंडल में शामिल अर्पित चतुर्वेदी ने बताया कि टेनिस बॉल से खेला जा रहा टूर्नामेंट अब नॉक आउट दौर में है। लीग मैच के प्रदर्शन के आधार पर चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंची हैं। यमुना और गंगा दो ग्रुप बनाकर लीग मैच कराए गए थे। लीग मैचों में गंगा ग्रुप की अंक तालिका में पहले नंबर पर रहने वाली बेंगलुरु टीम का का मुकाबला यमुना ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहा। लखनऊ लेथल्स और यमुना ग्रुप में पहले नंबर पर रही दिल्ली-डेविल्स का गंगा ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही राजस्थान रॉयल्स से होगा। पहला सेमीफाइनल शनिवार को सुबह नौ बजे से और दूसरा सेमीफाइनल दोपहर 12 बजे से खेला जाएगा।
एनपीएल लीग मैच अंक तालिका
ग्रुप गंगा
टीम मैच जीते हारे अंक
बेंगलुरु टाइगर्स 3 3 0 12
राजस्थान रॉयल्स 3 2 1 09
कोलकाता 3 1 2 07
मुंबई पनीशर्स 3 0 3 05
----
ग्रुप यमुना
दिल्ली डेविल्स 3 3 0 12
लखनऊ लेथल्स 3 2 1 10
पंजाब लॉयंस 3 1 2 08
चेन्नई फाइटर 3 0 3 05
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed