फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Seller beaten up for not giving biryani on loan

उधार बिरयानी नहीं देने पर विक्रेता से की मारपीट

Sun, 20 Jun 2021 01:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Seller beaten up for not giving biryani on loan
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित रोजा जलालपुर गांव में उधार बिरायानी नहीं देने पर तीन आरोपियों ने विक्रेता पर हमला कर दिया। विक्रेता के चाचा ने बीच बचाव की कोशिश की तो आरोपियों ने लोहे की रॉड से वार किया। वारदात के बाद आरोपी हवाई फायरिंग कर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी पिस्टल लेकर भागता दिख रहा है। विक्रेता की शिकायत पर पुलिस ने वरुण शर्मा, नानू शर्मा और नीशू के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रोजा जलालपुर गांव निवासी सचिन कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि गांव में ही तालाब के पास वह रेहड़ी पर बिरयानी बेचकर परिवार भरण पोषण करता है। शनिवार सुबह करीब 9 बजे गांव निवासी वरुण शर्मा, नानू शर्मा और नीशू उनकी रेहड़ी पर पहुंचे और उधार बिरयानी मांगने लगे। आरोप है कि इससे पहले भी आरोपी उधार बिरयानी लेकर खा चुके हैं और उसके रुपये नहीं दिए। सचिन ने अपने रुपयों की मांग की तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर सचिन के चाचा लज्जाराम बीच-बचाव करने आए तो आरोपियों ने उसके चाचा पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी फायरिंग कर धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन

पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात की तस्वीरें कैद हो गई है। सीसीटीवी में एक आरोपी हाथ में पिस्टल लेकर भागते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed