फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Selfies of animals and their owners will be uploaded.

Noida News: पशु-पशुपालक की सेल्फी होगी अपलोड

Mon, 20 Jul 2026 09:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
Selfies of animals and their owners will be uploaded.
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। मुंहपका-खुरपका बीमारी की रोकथाम के लिए चलने वाले टीकाकरण अभियान के दौरान टीका लगाने के बाद पशु के साथ पशुपालक की सेल्फी मौके पर ही पोर्टल पर अपलोड होगी। अभियान 22 जुलाई से शुरू होगा। जिले में 2,38,360 पशुओं का टीकाकरण होना है। इसके लिए 22 टीम लगाई गई है। टीकाकरण करने पर प्रत्येक पशु पर पांच रुपये मानदेय पैराविट को दिया जाएगा। पहले चरण में जिले की गोशालाओं में 9,764 गोवंश के टीका लगाया जाएगा। उसके बाद गांव-गांव में जाकर टीकाकरण होगा। यह अभियान 45 दिन तक चलेगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. अरुण कुमार सचान ने बताया कि मुंहपका-खुरपका बरसात के दौरान होती है और पशुओं में तेजी से फैलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article