Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Self-enumeration for the census will begin on November 16.

Noida News: 16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना की स्व-गणना

Mon, 09 Nov 2026 08:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
Self-enumeration for the census will begin on November 16.
लोग खुद ऑनलाइन भर सकेंगे परिवार की जानकारी, जागरूकता अभियान चला रहा जिला प्रशासन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले में जनगणना की स्व-गणना प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू होगी। यह प्रक्रिया 30 नवंबर तक चलेगी। इस दौरान जिले के लोग अपनी गणना स्वयं कर सकेंगे। इससे समय की बचत होगी और गलतियों की आशंका भी कम होगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है।
अधिकारियों ने बताया कि जनगणना का पहला चरण पूरा हो चुका है। इसमें मकानों की गणना की गई थी। अब दूसरे चरण में लोगों की गणना होगी। इसकी शुरुआत 16 नवंबर से होगी। इस दौरान सभी लोगों को स्व-गणना का मौका मिलेगा। इसके लिए पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सबसे पहले पोर्टल पर राज्य का नाम और कैप्चा भरना होगा। इसके बाद परिवार के मुखिया का पूरा नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। एक मोबाइल नंबर से केवल एक परिवार का फॉर्म भरा जा सकेगा। साथ ही परिवार के मुखिया का नाम भी नहीं बदला जा सकेगा। इसके बाद ओटीपी से सत्यापन होगा। फिर पता और अन्य जानकारियां देनी होंगी। प्रश्नावली में घर और परिवार से जुड़ी जानकारी भरनी होगी। यह प्रक्रिया 30 नवंबर तक चलेगी। इसके बाद घर-घर जाकर जनगणना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed