फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   self difence techniques taught to girls student

महिला सिपाही ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

Tue, 09 Feb 2021 10:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
self difence techniques taught to girls student
महिला कॉलेज में बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखातीं पुलिसकर्मी। - फोटो : Mewat
नूंह। सालाहेड़ी स्थित महिला महाविद्यालय में सोमवार से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटियों की आत्मरक्षा के लिए 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन महिला थाने की एएसआई विनीता और जिला कार्यक्रम अधिकारी वनिता ने बताया कि मुश्किल समय में अपना बचाव कैसे करें। करीब आधे घंटे तक छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। इसके बाद लड़कियों ने अभ्यास किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने छात्राओं को बताया कि जब कोई रास्ते में छेड़छाड़ करता है तो बेटियां उसकी जानकारी स्कूल स्टाफ, क्लास टीचर और अभिभावकों को दें। लड़कियों की सुरक्षा के लिए पुलिस हर समय तैयार है। शहर में महिला पुलिस द्वारा दुर्गा ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मनचलों को पकड़कर उनके वाहनों को जब्त किया जा रहा है। इसके बाद परिजनों को बुलाकर चेतावनी देकर छोड़ा जाता है। पुलिस भी लड़कियों को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक कर रही है। लोग पुलिस का सहयोग करें। इस प्रकार की शिकायतों को बताएं। पुलिस बिना देरी के कार्रवाई करेगी। छेड़छाड़ की सूचना 1091 पर दें। शिकायत करने वाली बेटियों का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्हें थाने में भी नहीं बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेटियां किसी अनजान के साथ मोबाइल पर चैटिंग न करें। प्रोफाइल फोटो भी न लगाएं। कार्यक्रम में नूंह के वन स्टॉप सेंटर प्रभारी मोहम्मद असफाक, शिक्षा विभाग से अमित यादव, पोषण अभियान के जिला सहायक विकास कुमार, असिस्टेंट प्रमोद कुमार शर्मा, कॉलेज प्राचार्य अशोक कटारिया, प्रवक्ता श्रुति, तेजपाल, महिला सिपाही ललिता और अनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed