फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Seema Sachin News Today Reports of electronic devices will come in closed envelopes and hard disks

Seema Sachin: 'सीमा जासूस नहीं है...' सोशल मीडिया पर ये मैसेज वायरल, अफसर बोले- फोन में छिपी है सच्चाई

Mon, 31 Jul 2023 11:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 31 Jul 2023 11:10 AM IST
सार

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की रिपोर्ट बंद लिफाफे और हार्ड डिस्क में आएगी। सोशल मीडिया पर रिपोर्ट आने और सीमा के जासूस नहीं होने का दावा किया गया है। पाकिस्तान में रहने के दौरान गतिविधियों की जांच पूरी होना बाकी है।

विज्ञापन
Seema Sachin News Today Reports of electronic devices will come in closed envelopes and hard disks
Seema Sachin Love Story - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान छोड़ने से पहले आठ मई को खरीदे गए सीमा हैदर के मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच रिपोर्ट बंद लिफाफे में आएगी। लिफाफे में एक हार्डडिस्क भी होगी और इसमें पूरा डाटा होगा। इसके अलावा सीमा हैदर के पाकिस्तान में रहने के दौरान इस्तेमाल किए गए फोन और गतिविधियों की जांच अभी बाकी है। 
विज्ञापन


इसके बावजूद सोशल मीडिया पर मोबाइल की जांच रिपोर्ट आने और सीमा हैदर के जासूस नहीं होने का दावा किया जा रहा है। सीमा हैदर के नए मोबाइल के नेपाल में इस्तेमाल के दौरान भी वाईफाई हॉटस्पॉट इस्तेमाल की बात सामने आई थी। 
विज्ञापन


पाकिस्तान में रहने के दौरान सीमा हैदर किस किस मोबाइल का इस्तेमाल करती थी और कौन कौन सा सिम चलाती थी अभी इसकी भी जांच पूरी नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे के संबंध में एक अधिकारी ने अनाधिकृत रूप से बताया कि एफएसएल जांच को भेजे गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों कि जांच रिपोर्ट बंद लिफाफे में आनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इसका गहनता से अवलोकन होगा। इसके अलावा हाई कमीशन को उसके पाकिस्तान के दस्तावेज भी भेजे गए हैं अभी इनकी रिपोर्ट भी आनी है। ऐसे में आधिकारिक रूप से अभी किसी अधिकारी ने क्लीनचिट नहीं दी है।

हालांकि किसी एजेंसी को उसके जासूस होने के साक्ष्य भी नहीं मिले हैं लेकिन जांच अभी जारी है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर सीमा हैदर के गर्भवती होने की भी चर्चाएं हैं लेकिन परिजन ने संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।
 

सीमा ने सचिन की पत्नी बताकर भारतीय नागरिकता मांगी
21 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह ने सीमा की ओर से राष्ट्रपति के नाम दया याचिका दी थी। इसमें भी सीमा के सचिन के प्यार व भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर हिंदू धर्म अपनाने का हवाला दिया गया है। याचिका में उसे पाकिस्तान नहीं भेजने और सचिन की पत्नी बताकर भारतीय नागरिकता की मांग की गई है।

 

शक है तो जांच करा लीजिए
एपी सिंह का कहना है कि सीमा का अपने पूर्व पति गुलाम हैदर से तलाक हो चुका है। उसने सचिन मीणा संग प्रेम विवाह किया है। सीमा भारतीय संस्कृति से प्यार करती है। अगर उसे पाकिस्तान भेजा गया तो उसकी वहां उसकी जान को खतरा हो सकता है। अगर कोई शंका है तो एजेंसियों को जांच कर लेनी चाहिए। 

 

एजेंसियां चाहें तो पॉलीग्राफ और ब्रेन मैपिंग जैसे टेस्ट भी करा सकती हैं। लोग उसके बच्चों पर शक कर रहे हैं, तो उनका डीएन करा लेना चाहिए। लेकिन पूर्व में अन्य विदेशियों को जिस तरह नागरिकता दी गई है, सीमा को सचिन की पत्नी होने के नाते नागरिकता देनी चाहिए।

 

नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आ गई थी सीमा
पाकिस्तान के कराची निवासी सीमा हैदर और रबूपुरा के सचिन मीणा के बीच पबजी गेम खेलने के दौरान जान-पहचान हुई थी। वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ने के बाद सीमा 13 मई नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आ गई थी।

 

चार बच्चों संग रबूपुरा पहुंची सीमा आंबेडकर नगर में किराये पर मकान लेकर सचिन के साथ रहने लगी। मामले की भनक पुलिस को लगते ही सीमा चार बच्चों और सचिन के साथ फरार हो गई। पुलिस टीम ने सभी को हरियाणा के बल्लभगढ़ से पकड़ा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed