{"_id":"652f6631bf0faa8c860a3ec6","slug":"seema-sachin-entered-new-house-in-rabupura-with-navratri-fast-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा-सचिन का नया आशियाना: नवरात्र में किया नए घर में प्रवेश, वकील एपी सिंह भी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा-सचिन का नया आशियाना: नवरात्र में किया नए घर में प्रवेश, वकील एपी सिंह भी हुए शामिल
Wed, 18 Oct 2023 10:29 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 18 Oct 2023 10:29 AM IST
सार
नवरात्र के दिनों में पाकिस्तान से आई सीमा हैदर ने लोगों की मदद से रबूपुरा में एक घर बनाया है। गृह प्रवेश में उनके भाई और वरिष्ठ वकील एपी सिंह भी पहुंचे हैं।
विज्ञापन
सचिन मीणा और सीमा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तान से चार बच्चों संग आई सीमा हैदर और सचिन मीणा ने लोगों से मदद में मिले रुपयों से नया कमरा बनाया है। बताया गया है कि सोशल मीडिया पर रील आदि से अभी उन्हें कोई कमाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
मंगलवार को वकील डॉ. एपी सिंह के साथ सीमा हैदर ने नए कमरे में प्रवेश किया। नए कमरे में सीमा-सचिन ने अपनी सुख सुविधा के सामान का बंदोबस्त करने के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, वकील एपी सिंह की तस्वीर लगाई है। इसके अलावा भगवान श्रीकृष्ण आदि देवी देवताओं के भी चित्र और तस्वीरें लगाई गई हैं। नवरात्र के अवसर पर पूजा अर्चना भी की गई।
विज्ञापन