फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Seema Haider sent a petition to President Draupadi Murmu seeking Indian citizenship

सीमा का साथ देंगी राष्ट्रपति?: पाकिस्तानी महिला ने याचिका भेज मांगी नागरिकता, वकील बोले- वो अब भारत की बहू

Fri, 21 Jul 2023 10:43 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 21 Jul 2023 10:43 PM IST
सार

याचिका के साथ लगाए गए हलफनामे में एक चौकाने वाली बात समाने आई है वह यह है कि सीमा ने इसमें अपना पूरा नाम सीमा हैदर की जगह सीमा मीणा लिखा है। इसके अलावा अपनी शादी के फोटोग्राफ भी भेजे हैं।

विज्ञापन
Seema Haider sent a petition to President Draupadi Murmu seeking Indian citizenship
सीमा हैदर - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

पबजी पार्टनर की प्यार की खातिर चार बच्चों संग पाकिस्तान से रबूपुरा आई सीमा हैदर ने नेपाल से लेकर हिंदुस्तान तक हिंदुत्व और भारतीय संस्कृति को अपनी ढाल बनाया है। इससे वह गहन जांच पड़ताल से बच गई साथ ही उसे बड़े तबके का समर्थन भी मिल रहा है। सीमा गुलाम हैदर के नाम से नेपाल का वीजा नहीं मिलने पर उसने सीमा के नाम से वीजा बनवाया। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह ने सीमा की ओर से राष्ट्रपति के नाम दया याचिका दी है। इसमें भी सीमा के सचिन के प्यार व भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर हिंदू धर्म अपनाने का हवाला दिया गया है। याचिका में उसे पाकिस्तान नहीं भेजने और सचिन की पत्नी बताकर भारतीय नागरिकता की मांग की गई है।

विज्ञापन

सीमा के पास से पुलिस ने छह पासपोर्ट बरामद किए हैं। छठे पासपोर्ट के संबंध में शुक्रवार को उसने कहा कि पहले नेपाल का वीजा लेने के लिए सीमा गुलाम हैदर नाम से आवेदन किया था। वीजा नहीं मिलने पर उसने दोबारा सीमा के नाम से आवेदन किया था। इसके अलावा नेपाल में होटल का रूम भी सचिन ने सीमा को अपनी पत्नी बताकर बुक कराया था। सीमा ने नेपाल के पोखरा से भारत आने के लिए जो बस का टिकट बुक कराया था। वहां भी उसने खुद को भारतीय बताया था। उसने यहां अपना नाम प्रीति बताया था। उसने उसके पास पहचान पत्र होने का भी हवाला दिया। इसके बद बस में भी चेकिंग के दौरान भी उसने खुद को रबूपुरा निवासी सचिन की पत्नी बताया था। आंबेडकर नगर किराये के घर में भी वह हिंदू धर्म और भारतीयता का पालन करती थी। जमानत मिलने के बाद भी उसने पूजा-पाठ आदि कर लोगों का समर्थन जुटा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान में है जान को खतरा, शक है तो जांच करा लीजिए
सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह और सचिन मीणा के पिता नेत्रपाल के साथ शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन पहुंचे। उन्होंने सीमा की तरफ से दया याचिका दायर की। एपी सिंह का कहना है कि सीमा का अपने पूर्व पति गुलाम हैदर से तलाक हो चुका है। उसने सचिन मीणा संग प्रेम विवाह किया है। सीमा भारतीय संस्कृति से प्यार करती है। अगर उसे पाकिस्तान भेजा गया तो उसकी वहां उसकी जान को खतरा हो सकता है। अगर कोई शंका है तो एजेंसियों को जांच कर लेनी चाहिए। एजेंसियां चाहें तो पॉलीग्राफ और ब्रेन मैपिंग जैसे टेस्ट भी करा सकती हैं। लोग उसके बच्चों पर शक कर रहे हैं, तो उनका डीएन करा लेना चाहिए। लेकिन पूर्व में अन्य विदेशियों को जिस तरह नागरिकता दी गई है, सीमा को सचिन की पत्नी होने के नाते नागरिकता देनी चाहिए।

विज्ञापन

वायरल हुए सीमा व सचिन के शादी के फोटो
सचिन और सीमा के गले में वरमाला डाले हुए फोटो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए। सचिन सीमा दावा करते रहे हैं कि उन्होंने नेपाल के काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में शादी की है। हालांकि वायरल तस्वीरें कहां की हैं इसकी पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि कुछ लोग इन फोटो को रबूपुरा का होने का दावा कर रहे हैं।

एटीएस ने जन्म से लेकर अब तक के पूछे सवाल
सीमा को पुलिस सुरक्षा के बीच शुक्रवार को मीडिया से बातचीत की अनुमति दे दी गई। सीमा ने बताया कि एटीएस ने उससे जन्म से लेकर अब तक के हर तरह के सवाल पूछे। जवाब में उसने सच कहा। सीमा ने बताया कि पाक सेना में सूबेदार बताए जा रहे चाचा से कभी उसका कोई लेना देना नहीं रहा। उसने नेपाल के होटल संचालक और टिकट बुक करने वाले बस एजेंट के दावे को भी झूठा बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed