फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Seema Haider is divorced from her husband learned how to come to India from YouTube

पबजी वाला प्यार: सीमा हैदर ने यूट्यूब से सीखे भारत आने के तरीके, 2018 में पति से हुआ पाकिस्तानी महिला का तलाक

Tue, 04 Jul 2023 02:48 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 04 Jul 2023 02:48 PM IST
सार

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने 2018 में पति से तलाक लिया था। वहीं, उसने भारत आने के तरीके सीखने के लिए यूट्यूब का सहारा लिया था। उसने ट्रैवल एजेंट की मदद से पासपोर्ट बनवाए थे।

विज्ञापन
Seema Haider is divorced from her husband learned how to come to India from YouTube
पाकिस्तान की सीमा हैदर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पबजी पार्टनर के प्यार में पाकिस्तान से चार बच्चों संग रबूपुरा आई सीमा हैदर, उसके प्रेमी सचिन और पिता नेत्रपाल को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। इसके साथ ही दो जुलाई को किए गए अमर उजाला के खुलासे और खबरों पर मुहर लग गई। लंबी पूछताछ के बाद भी सीमा हैदर के आईएसआई जासूस होने का शक बरकरार है।

विज्ञापन


पुलिस ने अब तक की जांच व पूछताछ के बाद सचिन के प्यार में ही सीमा के चार बच्चों संग भारत आने का दावा किया है, लेकिन जासूसी की आशंका से इन्कार नहीं किया। पुलिस ने इसके लिए केंद्रीय एजेंसियों को सूचना देने और जांच का हवाला दिया है। सीमा हैदर ने भारतीय सीमा में आसानी से प्रवेश के तरीके यूट्यूब से सीखे और पाकिस्तान की फहाद ट्रैवल एजेंसी के एजेंट की मदद से पासपोर्ट व वीजा बनवाए थे।
विज्ञापन


डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन साद मियां खान ने बताया कि पुलिस ने बल्लभगढ़ (हरियाणा) सेक्टर-59 से सीमा हैदर व सचिन को जबकि रबूपुरा से सचिन के पिता नेत्रपाल को गिरफ्तार किया गया है। सचिन सीमा और उसके बच्चों को लेकर अपने बहनोई के घर जा रहा था। सीमा के पिता गुलाम रजा पाकिस्तान के सिंध प्रांत के गांव रिंद हजाना के रहने वाले थे। सीमा की शादी फरवरी 2014 में सिंध प्रांत के मोहम्मदपुर रत्तोदेरो जेखमाबाद में गुलाम हैदर से हुई थी। गुलाम कराची में टाइल्स लगाने का कार्य करता था। वर्ष 2019 में काम करने के लिए सऊदी अरब चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान पबजी गेम खेलते हुए वर्ष 2019 में सीमा की पहचान सचिन से हुई। इसके बाद दोनों इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर चैटिंग व कॉल कर बात करने लगे। एक ट्रेवल एजेंट के जरिये सीमा ने अपने और बच्चों के पासपोर्ट और नेपाल का वीजा बनवाया। 17 मई को पोखरा नेपाल से बस से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते अवैध रूप से रबूपुरा आई गई। पुलिस ने सीमा को अवैध रूप से भारत में घुसपैठ करने व रहने और सचिन व नेत्रपाल पर विदेशी नागरिक को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस मामले में विदेशी अधिनियम की धारा 14, 120 बी व 34 भादवि एवं 3/4/5 द पासपोर्ट (एंट्री टू इंडिया) एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया है।

मार्च में सात दिन काठमांडू के होटल में रुके
सीमा ने बताया कि पति ने उसे तलाक दे दिया था। वर्ष 2019 से उससे बात नहीं की। कोरोना काल में ही ऑनलाइन बातचीत में सीमा और सचिन नजदीक आ गए। सीमा पहली बार मार्च 2023 में शारजाह होते हुए काठमांडू सचिन से मिलने आई और दोनों सात दिन होटल में रुके। यहीं दोनों ने साथ जीने मरने की कसम खाई और भारत में एक साथ रहने की योजना बनाई। इसके बाद ट्रेवल एजेंट की मदद से वह बस से भारत में आ गई।

पाकिस्तानी पहचान और मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद
पुलिस ने सीमा से दो उसकी शादी के वीडियो कैसेट, पांच मोबाइल (एक टूटा हुआ) बरामद किया है। इसके अलावा एक सिमकार्ड, परिवार रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र, चार जन्म प्रमाणपत्र, एक मैरिज सर्टिफिकेट, तीन आधार कार्ड, एक गवर्नमेंट ऑफ पाकिस्तान नेशनल डाटाबेस एंड रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी मिनिस्ट्री ऑफ इंटीरियर सूची, पांच पासपोर्ट, पांच वैक्सीनेशन कार्ड, एक टिकट पोखरा काठमांडू से दिल्ली न्यू सृष्टि एसी डीलक्स बस का बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed