फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Seema Haider husband Gulan told Amar Ujala that wife made passport to go to Saudi came to India with children

बड़े दिल वाला गुलाम: अमर उजाला से बयां किया बेगम-बच्चों से बिछड़ने का दर्द, कहा- मैं सीमा को अपनाने को तैयार

Sat, 08 Jul 2023 05:33 AM IST
Vikas Kumar जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 08 Jul 2023 05:33 AM IST
सार

सऊदी अरब जाने के लिए ही सीमा हैदर ने अपना और बच्चों के पासपोर्ट बनवाए थे। लेकिन वह सऊदी अरब नहीं जाकर पबजी पार्टनर के प्यार में बच्चों को लेकर हिंदुस्तान चली आई।

विज्ञापन
Seema Haider husband Gulan told Amar Ujala that wife made passport to go to Saudi came to India with children
गुलाम हैदर और सीमा हैदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सऊदी अरब में राजमिस्त्री का काम करने वाले गुलाम हैदर जखरानी ने शुक्रवार को अमर उजाला संवाददाता को कॉल कर पत्नी सीमा हैदर और चार बच्चों के बिछड़ने का दर्द बयां किया। गुलाम हैदर का कहना है कि वह सब कुछ भूलकर पत्नी को वापस पाकिस्तान बुलाने के लिए तैयार है। उसने दो महीने से चार बच्चों का चेहरा तक नहीं देखा है। जखरानी का आरोप है कि पत्नी का माइंडवॉश कर पाकिस्तान से ले जाया गया है। गुलाम ने भारत और पाकिस्तान की सरकार और मीडिया से पत्नी व बच्चों को वापस भिजवाने के लिए गुहार लगाई है।

विज्ञापन

जखरानी पाकिस्तान में ऑटो चलाता था। तब उसकी कमाई करीब नौ हजार रुपये प्रति माह थी। सीमा चौथे बच्चे की मां बनने वाली थी। ऐसे में परिवार का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा था। इस बीच सीमा बार-बार बड़ा घर खरीदने की बात कहती थी। इसके चलते बच्ची के जन्म से पहले ही वह पैसे कमाने के लिए सऊदी अरब चला गया। वह रोजाना सीमा और बच्चों से बात करता था। उन्होंने सीमा से कहा था कि वह ईद पर पाकिस्तान लौटेगा। लेकिन सीमा ने पाकिस्तान लौटने के बजाय बच्चों को लेकर सऊदी अरब आने की बात कही। सऊदी अरब जाने के लिए ही सीमा हैदर ने अपना और बच्चों के पासपोर्ट बनवाए थे। लेकिन वह सऊदी अरब नहीं जाकर पबजी पार्टनर के प्यार में बच्चों को लेकर हिंदुस्तान चली आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुलाम ने कहा कि नौ मई को इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद इंटरनेट बंद होने से 10 मई से उनकी पत्नी से बात नहीं हुई। पाकिस्तान के कराची में रहने वाले जखरानी के पिता मीर जान ने बताया कि उनके बेटे की पत्नी बच्चों के साथ लापता हो गई थी। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने 10 मई को पाकिस्तान के थाने में सीमा हैदर व चारों बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

विज्ञापन

सीमा ने हैदर की पहली पत्नी को दिलाया था तलाक, दो बच्चे बिछड़े
जखरानी ने बताया कि उसका पहला निकाह वर्ष 2012 में हुआ था। पहली पत्नी से उनके दो बच्चे हैं। वर्ष 2014 में सीमा हैदर से निकाह किया। कुछ माह बाद ही सीमा ने पहली पत्नी को छोड़ने या फिर उसे तलाक देने की बात कही। हैदर ने सीमा से प्रेम विवाह किया था। पहली पत्नी को तलाक देने के बाद दोनों बच्चे भी उसी के साथ चले गए। जखरानी ने सीमा के भाई के पाकिस्तान आर्मी में भर्ती के लिए प्रशिक्षण लेने की पुष्टि की है। जबकि सीमा ने शुरूआत में यह जानकारी देने के बाद इससे इनकार कर दिया था।

टिकटॉक पर बनाया गदर फिल्म के गाने का वीडियो
सीमा हैदर ने टिकटॉक पर गदर फिल्म के गीत ओ घर आजा परदेसी तेरी मेरी एक जिंदड़ी पर एक वीडियो बनाया था। जो काफी वायरल हो गया था। बताया जा रहा है कि सीमा ने सचिन के नजदीक आने पर ये वीडियो बनाया था। सऊदी अरब के नाम पर पासपोर्ट बनवाने के दौरान ही उसने हिंदुस्तान आने की योजना तैयार कर ली थी।

पाकिस्तान और सऊदी आदि देशों में छाया मामला
अमर उजाला के एक्सक्लूसिव समाचार प्रकाशित करने बाद ये मामला देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी छा गया है। सरहद पार के प्यार का क्या अंजाम होगा। लोग इसमें काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। यही कारण है कि कई देशों के लोग इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं, पाकिस्तानी मीडिया और सोशल मीडिया में भी ये मामला छाने लगा है। दोनों देशों के मीडियाकर्मी इस मामले की अपडेट जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed