फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Seema Haider celebrated Hariyali Teej sought Sachin well-being Raised slogans of Jai Shri Ram and Hindustan Zi

Video: सीमा हैदर ने मनाई हरियाली तीज, मांगी सचिन की सलामती; लगाए जय श्रीराम और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे

Sat, 19 Aug 2023 05:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 19 Aug 2023 05:13 PM IST
सार

सीमा ने पूरे देश को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं और खुशहाली की कामना की। साथ ही उन्होंने जय श्रीराम और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।   

विज्ञापन
Seema Haider celebrated Hariyali Teej sought Sachin well-being Raised slogans of Jai Shri Ram and Hindustan Zi
सीमा हैदर ने मनाई हरियाली तीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा आई सीमा हैदर ने हरियाली तीज के मौके पर पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। सीमा ने पूजा करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर की है। 

विज्ञापन

बता दें कि सीमा हैदर आए दिन किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। हालांकि इन दिनों वह मीडिया से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सीमा का जोर इन दिनों खुद को हिंदू सभ्यता के रंग में दिखाने पर है। उनके हर वीडियो में माथे पर सिंदूर और बिंदी साफ नजर आती है। इसके अलावा वह तुलसी की पूजा करती हुई भी नजर आ चुकी हैं। हरियाली तीज के मौके पर भी सीमा ने हिंदू महिलाओं की तरह हरे रंग की साड़ी पहनी और पूजा अर्चना की।  

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाली तीज के मौके पर सीमा हैदर ने उन सभी बातों का ध्यान रखा जो एक हिंदू शादीशुदा महिला रखती है। जैसे हरे रंग की साड़ी पहनना और 16 श्रृंगार करना। सीमा ने पूरे देश को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं और खुशहाली की कामना की। साथ ही उन्होंने जय श्रीराम और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।   

विज्ञापन

सीमा हैदर का भारत में यह पहला पर्व
वीडियो में सीमा हैदर कहती दिख रही हैं, 'आज मैं हरियाली तीज का त्योहार अपने परिवार के साथ मना रही हूं और अपने पति की दीर्घायु के लिए पूजा कर रही हूं। मैं अपने पूरे परिवार के साथ देश की खुशहाली और हरियाली की कामना करते हुए विश्वास करती हूं कि माननीय मोदी जी और योगी जी नेतृत्व में देश तरक्की करेगा और खुशहाली आएगी।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed