फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Seeing her husband hanged, the wife also committed suicide

Noida News: पति को फंदे पर लटका देखकर पत्नी ने भी जान दी

Sat, 22 Jun 2024 08:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 08:19 PM IST
विज्ञापन
Seeing her husband hanged, the wife also committed suicide
जलबोर्ड की पाइप लाइन पर महिला ने फंदा लगाया, कारणों का खुलासा नहीं हो पाया
विज्ञापन

पति ने सुसाइड नोट में पत्नी से प्यार करने और दिल्ली लाने के फैसले को गलत बताया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। न्यू उस्मानपुर में पति को फंदे पर लटका देखकर पत्नी ने भी मौत को गले लगा लिया। पति भास्कर देका (27) का शव करतार नगर स्थित घर में पंखे से लटका मिला, जबकि पत्नी जुमी दास (25) ने शास्त्री पार्क स्थित जल बोर्ड की पाइपलाइन पर फंदा लगाकर जान दे दी। जुमी का शव मिलने के बाद पुलिस जांच करते हुए घर पहुंची तो पति की मौत का पता चला। हालांकि, भास्कर को पंखे पर लटका देखकर मकान मालिक मुकेश कुमार पहले ही पीसीआर कॉल कर चुका था।
पुलिस के अनुसार, भास्कर के पास से असम की भाषा में लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें उसने जुमी से शिद्दत से प्यार करने व असम से दिल्ली लाने का फैसला गलत होने की बात लिखी है। इसके लिए माफी भी मांगी है। हालांकि, भास्कर ने जान क्यों दी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि पति की मौत के सदमे से आहत होकर जुमी ने यह कदम उठाया। परिजनों के असम से दिल्ली आने पर शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि असम के सोनापुर-कामरूम निवासी भास्कर व जुमी दो माह से गली नंबर-2, साढ़े तीन पुश्ता, करतार नगर में रह रहे थे। भास्कर चांदनी चौक स्थित ओमेक्स मॉल में सुरक्षा गार्ड था। पत्नी भी इसी मॉल में सफाई आदि का काम करती थी। शनिवार सुबह राहगीरों ने जुमी का शव पहला पुश्ता में पानी की पाइप लाइन से लटके हुए देखा। सुबह करीब 8:51 बजे मामले की सूचना शास्त्री पार्क थाना पुलिस को दी गई। पुलिस को मोबाइल भी बरामद हुआ। पुलिस की जुमी के ही फोन पर उसके दोस्त से बात हुई। उसने बताया कि रात को जुमी ने कॉल कर बताया था कि पति ने फांसी लगा ली है। वह भी आत्महत्या करने जा रही है। जानकारी जुटाने के बाद पुलिस जुमी के घर पहुंची तो वहां पहले से न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस मौजूद थी। मकान मालिक ने सुबह पीसीआर कॉल कर दी थी। पुलिस को भास्कर के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ, लेकिन उसमें मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

आखिर ऐसा क्या हुआ कि उठाना पड़ा आत्महत्या का कदम
आखिर ऐसा क्या हुआ कि दंपती ने मौत को गले लगा लिया। मकान मालिक मुकेश कुमार ने बताया कि दोनों के बीच कभी कोई विवाद या झगड़ा नहीं होता था। सुबह दोनों ड्यूटी पर चले जाते थे और शाम को लौटते थे। कई बार भास्कर की रात की ड्यूटी होती थी तो जुमी घर पर अकेली होती थी। पुलिस ने दोनों के मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा है। पुलिस दोनों के साथ काम करने वाले लोगों से पूछताछ कर आत्महत्या की वजहों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इस बात का भी पता करने का प्रयास किया जा रहा है कि जुमी को कहीं कोई दफ्तर या बाहर परेशान तो नहीं कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article