{"_id":"649d95cb4b9b3b790f061c60","slug":"security-guards-injecting-anti-rabies-noida-news-c-340-1-del1011-17444-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एंटी रेबीज का इंजेक्शन भर रहे सुरक्षा गार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एंटी रेबीज का इंजेक्शन भर रहे सुरक्षा गार्ड
विज्ञापन
- जग प्रवेश अस्पताल का वीडियो वायरल, प्रशासन ने कहा- करेंगे जांच
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कुत्तों के काटने की घटना बढ़ने के साथ एंटी रेबीज इंजेक्शन लेने वालों की मांग बढ़ गई है। इसी बीच पूर्वी दिल्ली स्थित जग प्रवेश अस्पताल से संबंधित एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एंटी रेबीज इंजेक्शन कक्ष में एक सुरक्षा गार्ड इंजेक्शन भरता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं कमरे में एक स्टाफ नर्स भी दिखाई दे रही है, जो पास में खड़ी होकर सब कुछ देख रही है।
इस वीडियो के सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आया है और जांच कराने का फैसला किया है। वहीं यहां आने वाले मरीजों का कहना है कि ऐसी घटनाएं अस्पताल में अक्सर होती हैं। इंजेक्शन लेने वालों में बड़ी संख्या में छोटे बच्चे होते हैं। ऐसे में यदि कुछ गलती होती है तो बड़ा हादसा हो सकता है। इस मामले में अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रितु चावला से संपर्क नहीं हो पाया। हालांकि अस्पताल के अन्य अधिकारी ने बताया कि वीडियो देखने से लग रहा है कि यह वीडियो इसी अस्पताल का है। इस वीडियो में नर्सिंग स्टाफ की जगह कोई अन्य स्टाफ ही इंजेक्शन लगाने की तैयारी कर रहा है, जो नियम के तहत गलत है। प्रशासन इस मामले की निश्चित रूप से जांच कराएगा। साथ ही दोषी पाए जाने पर सख्त एक्शन भी लिया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि इस अस्पताल में रेबीज इंजेक्शन लगाने के काम का भारी दबाव है। हालत यह है कि 24 घंटे एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं।