फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   secret of venom business will be revealed from the phone

Noida News: एल्विश और उसके साथियों के मोबाइल से खुलेगा सांपों के जहर के कारोबार का राज

Sun, 07 Apr 2024 08:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 08:54 PM IST
विज्ञापन
secret of venom business will be revealed from the phone
- डाटा रिकवरी के लिए पुलिस ने एल्विश समेत तीन आरोपियों के मोबाइल लैब भेजा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। यू-ट्यूबर एल्विश यादव व उसके साथियों के मोबाइल से रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने का राज खुलेगा। पुलिस ने एल्विश, उसके साथी विनय और ईश्वर के मोबाइल को गाजियाबाद के निवाड़ी स्थित फॉरेंसिक लैब में भेजा है। लैब में मोबाइल डाटा रिकवरी से अहम सुराग मिल सकते हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने अपने मोबाइल से कई डाटा डिलीट कर दिए थे।
रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में नोएडा के कोतवाली सेक्टर-49 में पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था की तरफ से यू-ट्यूबर एल्विश यादव समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके अगले दिन पुलिस ने पांच सपेंरों को गिरफ्तार कर लिया था। इसके 135 दिन बाद पुलिस ने एल्विश यादव को गिरफ्तार किया था। मसमले में उसके दो सहयोगियों विनय व ईश्वर को भी गिरफ्तार किया गया था। हालांकि अब इस मामले में एल्विश यादव को जमानत मिल गई है। वहीं नोएडा पुलिस ने एल्विश व उसके सहयोगियों के खिलाफ कोर्ट में 1200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि आरोपियों के मोबाइल में सांपों की तस्करी और रेव पार्टी से जुड़े कई फोटो, वीडियो, चैट हैं। मोबाइल के डाटा रिकवर होने के बाद एक बार फिर पुलिस का शिकंजा इन पर कस सकता है। बताया जा रहा है कि एल्विश सांपों के जहर की पार्टी के लिए जिस वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल करता था। उसका सर्वर चीन में है। हालांकि पुलिस अधिकारी अभी इस मामले में किसी तरह की आधिकारिक जानकारी देने से इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed