फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Second phase result released in Noida ITI

Noida News: नोएडा आईटीआई में द्वितीय चरण का परिणाम जारी

Sat, 19 Jul 2025 09:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 09:03 PM IST
विज्ञापन
Second phase result released in Noida ITI
फोटो-----
विज्ञापन



-प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को 24 जुलाई तक करनी होगी रिपोर्टिंग
-परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। जिले भर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए चल रही प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा द्वितीय चरण का चयन परिणाम घोषित कर दिया गया है। परिषद की ओर से जारी जानकारी के अनुसार अभ्यर्थी अपना चयन परिणाम परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.scvtup.in या www.upvesd.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।


सेक्टर 31 निठारी स्थित आईटीआई नोएडा के नोडल प्रधानाचार्य डॉ यज्ञदेव सिंह ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, उन्हें 19 जुलाई से 24 जुलाई तक संबंधित आईटीआई संस्थान में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर प्रवेश लेना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को अपना बुलावा पत्र ऑनलाइन लॉगिन कर डाउनलोड करना होगा, जिसमें प्रवेश से संबंधित जानकारी दर्ज होगी। परिषद द्वारा अभ्यर्थियों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भी सूचना भेजी जाएगी, लेकिन केवल एसएमएस प्राप्त होना ही चयन की पुष्टि नहीं मानी जाएगी, इसके लिए बुलावा पत्र अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

प्रवेश के समय अभ्यर्थी को बुलावा पत्र के साथ हाईस्कूल प्रमाण-पत्र, अंकपत्र, जाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो), निवास प्रमाण-पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रति लेकर उपस्थित होना होगा। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही संस्थान में प्रवेश सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, चयनित अभ्यर्थी को यह विकल्प भी दिया गया है कि वे चयनित ट्रेड और संस्थान को स्वीकार करते हुए फ्रीज करें या फिर अगले चरण में बेहतर विकल्प की आशा रखते हुए फ्लोट का चयन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर जारी
ट्रेनिंग व प्लेसमेंट प्रभारी जितेंद्र कुमार त्यागी ने बताया कि नोएडा सहित पूरे उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं राजकीय व निजी आईटीआई संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन कर चुके हैं। अब द्वितीय चरण के तहत चयनित अभ्यर्थियों को समय सीमा के भीतर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर प्रवेश सुनिश्चित करना होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर+91 95578 53812 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही ईमेल help@admissionscvtup.in के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसके साथ ही सेक्टर 31 निठारी स्थित राजकीय आईटीआई में सीधा जाकर उनसे संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed