फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sdsgfd

Noida News: जेवर के खेत में लगाई आग से कई किसानों की फसल राख

Thu, 16 Oct 2025 08:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
sdsgfd
– फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू, 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। जेवर के नीमका शाहजहांपुर गांव में आग से कई किसानों की गेहूं की तैयार फसल अप्रैल माह में जलकर राख हो गई थी। इस मामले में पीड़ित किसान भगवत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि मंगरौली गांव निवासी अंबिका शर्मा, सुनीता देवी और सुरेश शर्मा 17 अप्रैल 2025 को करीब 1 बजे अपने खेत में फसल के अवशेष जला रहे थे। आसपास के किसानों ने तेज हवा के कारण आग न लगाने की सलाह भी दी, लेकिन आरोपियों ने आग लगा दी। देखते ही देखते आग अन्य खेतों में भी फैल गई। आग से भगवत सिंह की करीब 35 बीघा फसल और करीब 160 कुंतल भूसा जल गया।

आग लगने से श्यामवीर सिंह की 15 बीघा, विजय भारत की 11 बीघा, महेंद्र सिंह पुत्र पूरन सिंह की 8 बीघा और के किशन प्रताप पुत्र डम्बर सिंह की 11 बीघा में फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड और तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से फसल के नुकसान की भरपाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed