{"_id":"6a1ef5f98750a946dc058f27","slug":"sdsfdg-grnoida-news-c-1-noi1095-4351827-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शर्ट उतारकर हुड़दंग मचा रहे बाइक सवारों की वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शर्ट उतारकर हुड़दंग मचा रहे बाइक सवारों की वीडियो वायरल
विज्ञापन
- तीन बाइकोंं पर सवार छह युवकों ने मचाया हुड़दंग, वीडियो में दिखाई दे रहा 12-22 चौराहा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शर्ट उतारकर बाइक सवार युवकों के हुड़दंग मचाने की एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में तीन बाइकों पर छह युवक सवार हैं जो बेतरतीब ढंग से बाइक चला रहे हैं। युवकों ने हेलमेट का भी उपयोग नहीं किया है। साथ ही खूब शोर भी मचाते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो सोमवार रात की बताई जा रही है और पीछे दिखाई दे रही जगह सेक्टर 12-22 चौराहा प्रतीत हो रहा है। बारह सेकेंड की वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रही है।
यूजर्स ने रीपोस्ट करते हुए सवाल भी खड़े किए हैं। एक यूजर ने ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों को पोस्ट करते हुए लिखा है कि बाइक चालकों के कारण हादसा होता है तो जिम्मेदार कौन होगा। अन्य यूजर ने अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। अन्य यूजर ने तंज कसते हुए कहा कि नियम का उल्लंघन करने पर ट्रैफिक पुलिस अपने कंट्रोल रूम से वाहन चालक का पता लगा लेती है लेकिन इन चालकों का पता नहीं कर सकी। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वीडियो में दिखाई दे रहे वाहन चालकों की जानकारी जुटाई जा रही है। ब्यूरो