फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   SDM ate the mid-day meal with the children and asked, "What is the food like on a daily basis?"

Noida News: एसडीएम ने बच्चों संग खाया एमडीएम, पूछा- रोज कैसा मिलता है खाना

Sat, 22 Aug 2026 05:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
SDM ate the mid-day meal with the children and asked, "What is the food like on a daily basis?"
बेसिक स्कूल में एमडीएम का खाना खाकर गुणवत्ता परखतेएसडीएम जेवर दुर्गेश सिंह
- जेवर के स्कूल में व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण, बच्चों से पढ़ाई पर भी की बातचीत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में व्यवस्थाओं की जांच के लिए शनिवार को अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उप जिलाधिकारी दुर्गेश सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय जेवर नंबर-1 पहुंचे और बच्चों के साथ बैठकर मिड-डे-मील (एमडीएम) खाया। उन्होंने बच्चों से भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी लेते हुए पूछा कि उन्हें रोज कैसा खाना मिलता है। एसडीएम ने बच्चों से पढ़ाई से जुड़े सवाल भी पूछे। सही जवाब देने वाले बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने मन लगाकर पढ़ाई करने और नियमित स्कूल आने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चे शिक्षा के साथ अनुशासन पर भी ध्यान दें और अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। उन्होंने बच्चों से आसपास के ऐसे विद्यार्थियों को भी स्कूल आने के लिए प्रेरित करने की अपील की, जो विद्यालय नहीं आते हैं।
एमडीएम की गुणवत्ता जांची-
सरकारी विद्यालयों में बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से एमडीएम की व्यवस्था की गई है। भोजन की गुणवत्ता और विद्यालयों की व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए अधिकारियों को समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश हैं। इसी क्रम में जेवर क्षेत्र के विद्यालयों में शनिवार को व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
विज्ञापन

कोट-
शासन के निर्देश पर विद्यालयों में व्यवस्थाओं और एमडीएम की गुणवत्ता की जांच की गई है। निरीक्षण की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों और शासन को भेजी जाएगी। -दुर्गेश सिंह, उप जिलाधिकारी, जेवर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed