{"_id":"6b058ccf45639c52be0e09d1","slug":"sdgfd-grnoida-news-c-491-1-gnd1012-12902-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रस्सी से गिरकर छात्र घायल, दोनों हाथों में फ्रैक्चर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रस्सी से गिरकर छात्र घायल, दोनों हाथों में फ्रैक्चर
Tue, 24 Nov 2026 06:40 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Tue, 24 Nov 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
दनकौर (संंवाद)। मूंजखेड़ा गांव स्थित एक निजी स्कूल में रस्सी के सहारे दूसरी तरफ जाने के दौरान कक्षा छह का 11 वर्षीय छात्र नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे में उसके दोनों हाथों में फ्रैक्चर आया है। मुंह और नाक पर भी चोट लगी है। मंगलवार को पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत की। बल्लूखेड़ा गांव निवासी सूरज ने बताया कि उनका भतीजा हर्षित सोमवार को स्कूल में आयोजित गतिविधि के दौरान रस्सी पर लटककर दूसरी तरफ जाने से डर रहा था। आरोप है कि स्टाफ ने उसे डराकर ऐसा करने के लिए मजबूर किया। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
