{"_id":"692eef605e82d7c9a80694f5","slug":"sdgdf-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-1915-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लापता युवक की हत्या की आशंका, परिजनों का सड़क पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लापता युवक की हत्या की आशंका, परिजनों का सड़क पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटज्ञे:
-- -- -- -- -- -- -- -- --
गायब युवक की हत्या की आशंका, परिजनों का सड़क पर हंगामा
-दनकौर कोतवाली क्षेत्र के अस्ताैली गांव से गायब है मनीष,साथ में दो दोस्त भी लापता
-परिजनों का कहना है कि मनीष ने खुद फोन करके दोस्तों पर जताई थी हत्या की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। कोतवाली क्षेत्र के अस्तौली गांव निवासी मनीष का चार दिन बाद भी सुराग नहीं लगा है। साथ में दो दोस्त भी लापता हैं। पता नहीं लगने से गुस्साएं परिजनों ने मंगलवार को खेरली नहर चौराहे पर जाम लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जल्द पता लगाने का आश्वासन देकर शांत कराया।
अस्तौली गांव निवासी नारायण सिंह का बेटा मनीष 29 नवंबर की सुबह 8 बजे घर से कार लेकर निकला था। उसके साथ गांव का ही भरत और पतला खेड़ा गांव निवासी बॉबी भी थे। देर शाम तक भी मनीष घर नही लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की थी। काफी तलाश करने के बाद भी जब वो नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। नाराज परिजनों ने मंगलवार को खेरली नहर चौराहे पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की मनीष ने दोस्तों को फोन कर साथ गए युवकों पर जान से मारने की धमकी देने के बारे में बताया था। जब परिजनों ने तलाश की तो उसका मोबाइल फोन बिलासपुर कस्बे के रास्ते में पड़ा मिला था। परिजनों का कहना है कि कुछ दिन बाद मनीष की शादी है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस की कई टीम लापता युवक की तलाश में जुटी हुई हैं।