{"_id":"6991c4be7fdfd1de580712aa","slug":"sdgdf-grnoida-news-c-23-1-lko1064-87838-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित :::: हार्न बजाने पर कार सवार युवक-युवतियों को बेसबाॅल बैट से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित :::: हार्न बजाने पर कार सवार युवक-युवतियों को बेसबाॅल बैट से पीटा
विज्ञापन
फोटो
-आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी में हुई घटना में पिटाई से एक युवक के सिर में हुआ फ्रैक्चर
-दबंगों ने बेसबॉल बैट-डंडे से कार भी तोड़ी, बिसरख पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी में हार्न बजाने को लेकर दबंगों ने कार सवार युवक और युवतियों की बेसबॉल बैट-हॉकी डंडों से पिटाई कर कार में तोड़फोड़ की। पिटाई से एक युवक के सिर में फ्रैक्चर हुआ है। वहीं बिसरख कोतवाली पुलिस ने मामले में आरोपी गाजियाबाद निवासी शाहरुख (32) और अमरोहा निवासी अजीम (21) को चार मूर्ति से एटीएस की तरफ जाने वाली रोड के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त वर्ना कार, बेसबॉल बैट और डंडा बरामद किया है।
आम्रपाली लेजर पार्क में रहने वाले आयुष सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की रात करीब 1 बजे वह अपने साथियों वेदांत, आयुष, श्वेता और निशा के साथ डिनर के लिए सोसाइटी से बाहर जा रहे थे। सोसाइटी गेट के पास एक कार बीच रास्ते में खड़ी थी। मार्ग खाली कराने के लिए हार्न बजाया तो कार सवार आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी में रहने वाले अनिश और शाहरुख नामक व्यक्तियों ने इसे लेकर आपत्ति जताई और उनकी कार का पीछा कर बाहर रोक लिया। कुछ ही देर में फिरोज नामक मौके पर पहुंचा। तीनों बेसबॉल बैट और हॉकी डंडों से लैस थे। हमलावरों ने उनकी क्रेटा कार पर डंडों से वार कर शीशे व बॉडी को क्षतिग्रस्त कर दिया। गाली-गलौज करते हुए वेदांत समेत अन्य युवकों से मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। मारपीट में वेदांत घायल होने के बाद मौके पर ही बेहोश हो गया। किसी तरह साथियों ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी और उसे ग्रेनो वेस्ट स्थित पहले यथार्थ अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए मणिपाल अस्पताल दिल्ली रेफर किया गया। चिकित्सकों के अनुसार वेदांत के सिर में स्किल फ्रैक्चर है और उसका उपचार जारी है। वहीं कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंदूवादी नेता ने घटना को लेकर जताया विरोध : घटना को लेकर एक हिंदूवादी नेता ने कोतवाली में खड़े होकर विरोध जताया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है। हिंदूवादी नेता कहना है कि समुदाय विशेष के युवकों द्वारा युवतियों की पिटाई की गई है। आरोपियों ने युवतियों को भी नहीं छोड़ा। युवतियों की ऐसी पिटाई की गई है खून से टीशर्ट सनी हुई है। वही पुलिस का कहना है कि युवक के सिर में फ्रैक्चर हुआ है। उसे टांके हैं। हालत खतरे से बाहर है।