{"_id":"6ac4f7bfec7efec56c0eb92a","slug":"sdfg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-108301-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दहेज में स्कॉर्पियो और मकान की मांग, विवाहिता से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दहेज में स्कॉर्पियो और मकान की मांग, विवाहिता से मारपीट
विज्ञापन
- चोरी का आरोप लगाकर जान से मारने की कोशिश करने का भी आरोप
- पति समेत चार महिलाओं सहित नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। चिटहेरा गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार चिटहेरा गांव निवासी एंजेल भाटी की शादी गाजियाबाद के माधोपुरा, विजयनगर निवासी क्षितिज चावरा के साथ 22 फरवरी 2023 को हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि उसके मायके वालों ने अपनी सामर्थ्य से अधिक दान-दहेज देकर शादी की थी। शादी के बाद ससुराल वाले दहेज में स्कॉर्पियो कार देने और उसकी मां के नाम दर्ज मकान को अपने नाम कराने का दबाव बनाने लगे। आरोप है कि पति भी परिजनों के कहने पर उसके साथ शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। 20 फरवरी 2026 की रात पति ने परिजनों के कहने पर उस पर चोरी का आरोप लगाया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। वहीं प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पति क्षितिज चावरा, सास पूनम, ससुर भारत भूषण, ननद रितिका, मौसा, मौसी, मेघना, साक्षी और देवर मीत चावरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।