{"_id":"691751a3f9f5a742c500b420","slug":"sdfg-grnoida-news-c-1-noi1095-3630135-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जीजा पर लगाया धमकाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जीजा पर लगाया धमकाने का आरोप
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-108 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले मोहित यादव ने कोतवाली सेक्टर-39 में मुकदमा दर्ज कराया है कि रेवाड़ी निवासी जीजा विनोद यादव से जान का खतरा है। वह बच्चों का अपहरण कर हत्या करने की धमकी दे रहे हैं। वह लगातार पीछा कर रहे हैं। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर लापता
नोएडा। सोरखा गांव में रहने वाला 13 वर्षीय किशोर घर से लापता हो गया। इस मामले में किशोर की मां ने कोतवाली सेक्टर-113 में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि 10 नवंबर की दोपहर 13 वर्षीय बेटा बिना बताए घर से कहीं चला गया है। उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं मिला। कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा का कहना है कि किशोर को ढूंढने के लिए पुलिस की टीम बनाई गई है।