Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   SD College won the runner-up trophy for the 11th time in the Youth Festival.

Noida News: एसडी कॉलेज ने युवा महोत्सव में 11वीं बार जीती रनर-अप ट्रॉफी

Thu, 16 Oct 2025 12:12 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Thu, 16 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
SD College won the runner-up trophy for the 11th time in the Youth Festival.
जोनल युवा महोत्सव में रनर-अप ट्रॉफी जीतने वाले एसडी कॉलेज के प्रतिभागी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज ने करनाल जोन के युवा महोत्सव में 11वीं बार रनर-अप ट्रॉफी जीती है। यह महोत्सव कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग की ओर से शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय मटक माजरी (इंद्री) में आयोजित किया गया था। 48वें करनाल जोन युवा महोत्सव का रंगारंग और भव्य समापन बुधवार को किया गया। इसमें एसडी पीजी कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रनर-अप ट्राफी (द्वितीय ट्राफी) पर कब्जा किया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। एसडी महाविद्यालय ने आठ विधाओं में रिकमेंडेड और 16 विधाओं में कमेंडेड सहित 24 पुरस्कार प्राप्त किए। इसके साथ-साथ ललित कला विधाओं में भी एसडी पीजी कॉलेज का दबदबा रहा और कॉलेज ने ओवरऑल ट्राफी को हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। विभिन्न विधाओं की रिकमेंडेड टीमें अब इंटर-जोनल प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

विजेता टीमों और प्रतिभागियों को कॉलेज प्रबंधकारिणी के प्रधान दिनेश गोयल, उप-प्रधान राजीव गर्ग, सचिव महेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विशाल गोयल और प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने उनकी सफलता की प्रशंसा की। युवा महोत्सव की तैयारियां कॉलेज में सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रभारी एवं समन्वयक डॉ. मोनिका खुराना की अगवाई में हुई। उनके साथ पूर्व प्राध्यापिका डॉ. संगीता गुप्ता, डॉ. दीपा वर्मा, डॉ. दीपिका अरोड़ा, डॉ. प्रियंका चांदना, डॉ. रवि कुमार, डॉ. राहुल जैन, डॉ. रेखा रानी, डॉ. पवन कुमार, प्रो. संजय चोपड़ा, डॉ. बलजिंदर सिंह, डॉ. संतोष कुमारी, प्रो. कविता, डॉ. जुगमती, प्रो. तन्नु मेहता, प्रो. मीतु सैनी, प्रो. किरण मलिक, प्रो. मनोज, प्रो. आशीष कुमार, प्रो. शिला ठाकुर, प्रो. सचिन, प्रो. ममता रावल आदि ने भी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन



प्रतियोगिताओं में एसडी कॉलेज की उपलब्धियां-
युवा महोत्सव में एसडी कॉलेज के प्रतिभागियाें ने हरियाणवी लूर डांस, कोरियोग्राफी, रिचुअल्स, संस्कृत नाटक, माइम, क्लासिकल डांस (सोलो), फोक सोंग हरियाणवी (सोलो), प्रश्नोत्तरी, रसिया हरियाणवी ग्रुप डांस, ग्रुप डांस (जनरल), वन एक्ट प्ले, सोलो डांस हरियाणवी (महिला) (पुरुष), सांग, डिबेट, क्ले मॉडलिंग, कार्टूनिंग, कोलाज, रंगोली, हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा, वेस्टर्न इंस्ट्रुमेंटल सोलो, ग्रुप डांस (हरियाणवी), इलोकुशन अंग्रेजी व हिंदी ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed