फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sculptures of Sector-37 temple ruined, residents furious

सेक्टर-37 के मंदिर की मूर्तियां की खंडित, निवासियों में रोष

Tue, 24 May 2022 02:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Sculptures of Sector-37 temple ruined, residents furious
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर -37 स्थित शिव मंदिर में बने दुर्गा माता के मंदिर में तोड़ी गई मूर्तियां। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना क्षेत्र के सेक्टर-37 के एक मंदिर में लगी मूर्तियों को खंडित करने से निवासियों में रोष है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और आसपास के सीसीटीवी खंगाले हैं। पुलिस ने लोगों को कार्रवाई और दिल्ली से नई मूर्तियां मंगाकर स्थापित कराने आश्वासन दिया है। खंडित मूर्तियों को फिलहाल ढंक दिया गया है। पुलिस को एक महिला ने जानकारी दी है कि लाल कमीज और खाकी पैंट पहने एक युवक ने पत्थर फेंककर मूर्तियां खंडित की है। पुलिस आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-37 स्थित एक मंदिर में लगी मूर्तियों को सोमवार दोपहर असामाजिक तत्व ने खंडित कर दिया। बताया गया है कि मां दुर्गा, शिवलिंग और हनुमान जी की मूर्ति खंडित हुई है। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर लोगों जमा हो गई। लोगों में खंडित मूर्तियां देखकर रोष व्याप्त हो गया और वह आरोपी पर कार्रवाई की मांग करने लगे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसी दौरान एक महिला ने बताया कि उसने एक युवक को मूर्तियों पर पत्थर फेंकते देखा है। कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि नई मूर्तियां स्थापित कराईं जाएंगी। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed