फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Screening of Kafas and The Imam at Filmistan

Noida News: फिल्मीस्तान में कफस और द इमाम का प्रदर्शन

Sat, 13 Sep 2025 02:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Screening of Kafas and The Imam at Filmistan
कैसरबाग स्थित लखनऊ बायोस्कोप की ओर से आयोजित फिल्मीस्तान कार्यक्रम में शुक्रवार को कफस और द इमा
लखनऊ। कैसरबाग स्थित लखनऊ बायोस्कोप की ओर से आयोजित फिल्मीस्तान कार्यक्रम में शुक्रवार को कफस और द इमाम फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। फिल्मों की निर्देशक सबा मुमताज और प्रार्थना पार्कर ने फिल्म निर्माण के अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

कफस 18वीं शताब्दी के काबुल की पृष्ठभूमि पर आधारित एक पुरस्कृत लघु फिल्म है, जिसमें एक पिंजरा बेचने वाले और एक आवारा की मुलाकात आजादी के मायनों पर गहन संवाद में बदल जाती है। इसमें शिशिर शर्मा और ल्यूक केनी की दमदार अदायगी देखने को मिली। द इमाम गांव के एक मौलवी की छह वर्षीय बेटी की कहानी है, जो अपने पिता की तरह इमाम बनने का सपना देखती है और पितृसत्तात्मक समाज उसकी इच्छा का विरोध करता है। इस विषय को संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत किया गया। इस दौरान आयशा खातून, शीबा इकबाल, नूर खान, माधवी कुकरेजा, कमर रहमान और फरजाना मोहसिन आदि की मौजूदगी रही।

कैसरबाग स्थित लखनऊ बायोस्कोप की ओर से आयोजित फिल्मीस्तान कार्यक्रम में शुक्रवार को कफस और द इमा

कैसरबाग स्थित लखनऊ बायोस्कोप की ओर से आयोजित फिल्मीस्तान कार्यक्रम में शुक्रवार को कफस और द इमा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed