फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Scooter rider broke rules, challan car owner

स्कूटी सवार ने तोड़ा नियम, चालान कार मालिक का

Tue, 02 Mar 2021 11:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Scooter rider broke rules, challan car owner
नोएडा। शहर में वाहन चालकों को गलत चालान से निजात नहीं मिल पा रही है। मंगलवार को भी परिवहन विभाग में एक ऐसा ही मामला पहुंचा। इसमें स्कूटी सवार ने नियम तोड़ा और यातायात पुलिस ने चालान कार का काट दिया। पीड़िता जब परिवहन विभाग में गाड़ी की आरसी से बैंक का नाम हटवाने पहुंची तो उसे यातायात पुलिस की कारगुजारी का पता चला। इसके बाद उसने आला अधिकारियों से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

सेक्टर-62 स्थित बीएसएनएल सोसाइटी निवासी रितु मोदी ने बताया कि मंगलवार को वह कार की आरसी से बैंक का नाम हटवाने के लिए परिवहन विभाग के कार्यालय गई थीं। वहां पहुंचने पर पता चला कि उनकी कार पर चालान किया गया है। चालान शुल्क जमा करने के बाद ही विभाग में कोई काम हो पाएगा। उन्होंने परिवहन विभाग की ई-चालान वेबसाइट पर जांच की तो पता चला कि चालान उनकी गाड़ी के नंबर पर किया गया है, लेकिन उस पर फोटो स्कूटी सवार की है।
विज्ञापन

साथ ही यह लिखा है कि हेलमेट नहीं पहनने पर 1000 रुपये का शमन शुल्क लगाया गया है। इस पर पीड़िता ने परिवहन विभाग के अधिकारियों से मामले की शिकायत की। इस बाबत एआरटीओ प्रशासन एके पांडेय का कहना है कि प्रकरण यातायात पुलिस से संबंधित है। उनसे बात करने के बाद ही समस्या दूर हो पाएगी। वहीं, पीड़िता का कहना है कि वह आला अधिकारियों से सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत कर चुकी है। जब उनकी कार का चालान नहीं हुआ है तो वह जुर्माना क्यों भरें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ घंटे गुल रही परिवहन विभाग की बिजली
परिवहन विभाग में बिजली कटौती के कारण मंगलवार को करीब डेढ़ तक कार्य बाधित रहा। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों को शाम 7 बजे तक डीएल के लिए टेस्ट और फोटो खिंचवाने पड़ी। एनजीटी के आदेश के बाद से परिवहन विभाग ने जेनरेटर को बंद कर दिया है। इसका असर अब लोगों पर पड़ रहा है। लोकल फाल्ट से आपूर्ति बंद होने पर कार्य बाधित हो जाता है। मंगलवार को करीब 2:30 बजे बिजली चली गई और करीब 4 बजे के बाद आई। एआरटीओ एके पांडेय ने बताया कि विद्युत निगम के अधिकारियों से संपर्क साधा तो बताया कि फाल्ट के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed