फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Schools will teach filling of CUET form for admission in graduation

Noida News: स्नातक में दाखिले के लिए सीयूईटी फॉर्म भरना सिखाएंगे स्कूल

Tue, 12 Mar 2024 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 06:51 PM IST
विज्ञापन
Schools will teach filling of CUET form for admission in graduation
-हर स्कूल में सीयूईटी नोडल और आईसीटी प्रभारी बनाए जाएंगे
विज्ञापन


-विद्यार्थियों को काउंसलिंग व गाइडेंस मिलेगा, बनेगी हेल्पलाइन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। देश के विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों के स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए होने वाली सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। काफी छात्र ऐसे हैं जो कि अभी बारहवीं की परीक्षा दे रहे हैं और उन्हें फॉर्म भरने में परेशानी आ रही है। ऐसे में सीयूईटी के फॉर्म को कैसे भरना है। इसकी जानकारी सरकारी स्कूलों में ही उपलब्ध होगी। जिला स्तर पर सीयूईटी हेल्पलाइन भी बनाई जाएगी। इसके तहत बच्चों को सीयूईटी से संबंधित काउंसलिंग व गाइडेंस भी मिलेगी। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय ने सीयूईटी प्रोग्राम 2024-25 की गाइडलाइंस जारी की हैं।

शिक्षा निदेशालय के अनुसार अब समय आ गया है कि हम अपने छात्रों को सीयूईटी की बहुस्तरीय प्रक्रियाओं के बारे में परामर्श और मार्गदर्शन प्रदान करें। ऐसे में अब स्कूलों के लिए मददगार बनने का समय आ गया है। शिक्षा निदेशालय ने वर्तमान सत्र के छात्रों की सहायता के लिए जिला व स्कूल स्तर पर विभिन्न उपाय करने की योजना तैयार की है। जल्द ही जिला स्तर पर सीयूईटी हेल्पलाइन शुरू की जाएगी जो सभी कार्य दिवसों पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक काम करेगी। सीयूईटी के फॉर्म स्कूलों के कामकाजी घंटों के दौरान स्कूलों में ही भरवाए जाएंगे।
विज्ञापन

----------------
सुधार विंडो पर हो सकेगा फॉर्म में सुधार
यदि फॉर्म में सुधार आवश्यक होगा तब सुधार विंडो खुलने पर स्कूलों के कार्य घंटों के दौरान ही स्कूलों में फॉर्म में सुधार करवाया जाएगा। एक व्हाट्स एप ग्रुप बनाया जाएगा। इसमें जिले के सभी ईवीजीसीएस, सीयूईटी नोडल प्रभारी, सीयूईटी आईसीटी प्रभारी और शिक्षक परामर्शदाता शामिल होंगे। स्कूल प्रमुखों से कहा गया है कि वह प्रत्येक स्कूल में सीयूईटी नोडल प्रभारी व आईसीटी प्रभारी बनाएं। यह लोग सीयूईटी के बारे में छात्रों और हित धारकों से समय पर जानकारी साझा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed