फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   School open but only two and a half percent parents ready to send children

स्कूल खुले पर पर केवल ढाई फीसदी अभिभावक बच्चों को भेजने को तैयार

Fri, 25 Sep 2020 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
School open but only two and a half percent parents ready to send children
नई दिल्ली। सरकार ने 21 सितंबर से बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल तो खोल दिए हैं, पर महज दो से ढाई फीसदी अभिभावक ही अपने बच्चों को स्कूल भेज रहे हैं। इसी के चलते अब सरकार ने सभी स्कूलों और राज्यों को वर्चुअल पेरेंटस टीचर मीटिंग (पीटीएम) आयोजित करने को कहा है। इसका मकसद अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई पर बात करना और उन्हें 9वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों को स्कूल भेजने के लिए तैयार करना है। इस पीटीएम के जरिये अभिभावकों के मन से डर को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार के इसी आदेश के तहत केंद्रीय विद्यालय संगठन मुख्यालय ने देश के सभी स्कूल प्रबंधन को इस संबंध में बृहस्पतिवार को पत्र लिखा है। इसके अनुसार, सभी स्कूल प्रबंधन को वर्चुअल पेरेंटस टीचर मीटिंग आयोजित करनी होगी। इसमें कक्षा अध्यापक अभिभावकों को एक दिन में प्रति कक्षा 10 से 15 बच्चों को ही स्कूल बुलाने, छात्र को उसके विषय के आधार पर संबंधित शिक्षक पाठ्यक्रम की तैयारी करवाने आदि के बारे में बताएंगे। 9वीं से 12वीं कक्षाओं के छात्रों को स्कूल बुलाने के दौरान कोराना संक्रमण से बचाव को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। इस मीटिंग में स्कूल में छात्रों को संक्रमण से बचाने के लिए किए जा रहे प्रबंधों के बारे में भी बताया जाएगा। इससे पहले एक अन्य नोटिस में अलग-अलग दिन में अलग-अलग कक्षाओं को बुलाने का भी निर्देश जारी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed