फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   School Kho-Kho teams to gather in Greater Noida starting today.

Noida News: ग्रेनो में आज से जुटेंगी स्कूल की खो-खो की टीमें

Tue, 01 Sep 2026 06:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 06:11 PM IST
विज्ञापन
School Kho-Kho teams to gather in Greater Noida starting today.
2 से 6 सितंबर तक होगा प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

नंबर गेम - 100 से अधिक स्कूलों की टीमें लेंगी हिस्सा


संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की नॉर्थ जोन-1 क्लस्टर खो-खो बालक चैंपियनशिप के लिए गौतमबुद्ध नगर पूरी तरह तैयार है। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमेगा-1 स्थित सैनफोर्ड वर्ल्ड स्कूल में बुधवार से नॉर्थ जोन-1 के विभिन्न राज्यों और शहरों से 100 से अधिक स्कूलों की टीमें जुटेंगी। पांच दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 6 सितंबर तक किया जाएगा। बुधवार को सभी प्रतिभागी टीमों के खिलाड़ी, कोच और ऑफिशियल आयोजन स्थल पर पहुंचकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करेंगे।



इसमें सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 के अंतर्गत आने वाले स्कूलों की टीमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक वर्ग में हिस्सा लेंगी। आयोजकों के अनुसार, बुधवार को पहुंचने वाली सभी टीमों का पंजीकरण और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराई जाएंगी। इसके बाद बृहस्पतिवार से तीनों आयु वर्गों में नॉकआउट चरण के मुकाबले शुरू होंगे।
विज्ञापन


3 सितंबर को होगा उद्घाटन

विद्यालय के निदेशक क्षितिज खंडेलवाल और प्राचार्या इंदु कोहली ने बताया कि चैंपियनशिप का औपचारिक शुभारंभ तीन सितंबर को किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर और बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव प्रमोद कुमार मौजूद रहेंगे। स्कूल के कोच जुगनवीर ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देती हैं। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए स्कूल स्तर पर अलग-अलग समितियां गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed