{"_id":"61254cfc8ebc3e79ce55addd","slug":"school-created-documentary-on-student-going-to-paralympic-grnoida-news-noi600862815","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोक्यो पैरालंपिक खेलने जा रहे प्रवीण कुमार पर बनवाई डॉक्यूमेंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोक्यो पैरालंपिक खेलने जा रहे प्रवीण कुमार पर बनवाई डॉक्यूमेंट्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवर। टोक्यो पैरालंपिक में ऊंची कूद स्पर्धा में भाग लेने 28 अगस्त को जा रहे जेवर के प्रवीण कुमार ने अपने संदेश में स्कूल और परिजनों द्वारा दी गई मदद के दम पर टोक्यो जाने की बात कही है। वहीं स्कूल ने भी छात्र के लगातार बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए डॉक्यूमेंट्री तैयार कराने के अलावा स्कूल के अन्य छात्रों को भी प्रवीण के नाम पर प्रशिक्षण शुरू कराने को कहा है।
देहात क्षेत्र के गांव गोविंदगढ़ के एक सामान्य परिवार से आने वाले दिव्यांग प्रवीण कुमार के टोक्यो में पैरालंपिक में अपनी ऊंची कूद से क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए जा रहे हैं। प्रवीण कुमार ने वीडियो संदेश के माध्यम से प्रज्ञान पब्लिक स्कूल प्रबंधन, अध्यापकों और अपने परिवार के सपोर्ट के दम पर यहां तक पहुंचने की बात कही है।
प्रवीण कुमार ने अपने वीडियो संदेश में स्कूल के अध्यापक के पी सिंह, धीरज चौधरी, प्रवीण कुमार, फरीद आलम, नौशाद सैफी का अपने प्रशिक्षण में विशेष योगदान बताते हुए कहा है कि इन्हीं अध्यापकों की बदौलत वह जीरो से हीरो बनने तक का सफर तय कर पाए हैं।
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधन ने प्रवीण कुमार की सफलता की कामना करते हुए कहा कि स्कूल में अन्य छात्रों के उत्साह के लिए प्रवीण स्कूल के रोल मॉडल हैं। छात्रों को उनसे भविष्य में बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। वहीं स्कूल ने डॉक्यूमेंट्री तैयार कराने के बाद उम्मीद जताई है कि प्रवीण खेलों में स्वर्ण पदक जीतेंगे। उनके नाम से एक प्रशिक्षण विंग बनाई जाएगी। जिसमें केवल दिव्यांग बच्चों को जिला स्तर से लेकर सीबीएसई और उसके बाद राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
द्रोणाचार्य अवार्ड विजेता डॉ सतपाल सिंह से ले रहा प्रशिक्षण
प्रवीण कुमार ने बताया कि फिलहाल वह टोक्यो पैरालंपिक की तैयारी के लिए दिल्ली में रहकर द्रोणाचार्य अवार्ड विजेता डॉक्टर सतपाल सिंह की देखरेख में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इससे पहले छात्र ने विद्यालय की प्रधानाचार्य दीप्ति शर्मा व प्रबंधक हरीश शर्मा के प्रोत्साहन की बदौलत जिला स्तर से लेकर सीबीएसई और खेलो इंडिया के अलावा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं में भाग लिया था।
प्रवीण के चयन की हो रही चर्चा
प्रवीण के पैरालंपिक में चयन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। क्षेत्र के सभी लोगों को अब प्रवीण से बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने की अपेक्षाएं बढ़ गई हैं।