फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   school bus lost control and overturned in a field in Greater Noida

Road Accident: स्कूल के बच्चों से भरी बस बेकाबू होकर खेत में पलटी, 15 बच्चे घायल

Wed, 17 Jul 2024 01:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 17 Jul 2024 01:49 PM IST
विज्ञापन
school bus lost control and overturned in a field in Greater Noida
Road Accident - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा के फलैदा गांव में बुधवार को स्कूल से बच्चों को घर छोड़ने जा रही एक स्कूल की बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। हादसे में बस सवार 32 बच्चे चोटिल हो गए। 15 बच्चों को अधिक चोट लगी। 
विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से बच्चों को बस से बाहर निकाला गया। परिजन उन्हें इलाज के बाद घर ले गए। हादसे के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


फलैदा गांव में संचालित लक्ष्मी देवी पब्लिक स्कूल की बस से चालक छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रहा था। बस में गला कंचन नगला और चांदन गांव के बच्चे सवार थे। फलैदा गांव से बाहर एक दूसरे वाहन को रास्ता देने में बस अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बस के पलटते ही चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन लोगों ने बच्चों से बस से बाहर निकाला। बस में सवार बच्चों को हल्की चोट लगी है। सूचना पर पहुंचे परिजन निजी अस्पताल में उपचार के बाद बच्चों को अपने घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed