फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   School boy and girl student were pushed and locked in the bathroom

Noida News: स्कूल में छात्र और छात्रा को धक्का देकर बाथरूम में किया बंद

Sun, 23 Jul 2023 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
School boy and girl student were pushed and locked in the bathroom
स्कूल में छात्र और छात्रा को धक्का देकर बाथरूम में किया बंद
विज्ञापन

- ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल की घटना, छात्रा घायल
- स्कूल ने बाथरूम में बंद करने वाले तीन छात्रों को चेतावनी देकर छोड़ा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार दोपहर नौवीं कक्षा के तीन छात्रों ने छुट्टी के दौरान जूनियर छात्रा और छात्र को धक्का देकर बाथरूम में बंद कर दिया। बाथरूम में बंद छात्रा ने घबराहट में तेजी से दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान उसकी हथेली में शीशे का टुकड़ा घुस गया। उसे यथार्थ अस्पताल ले जाया गया। हाथ में टांके लगाने के बाद उसे घर रवाना कर दिया गया। वहीं मामले में तीनों छात्रों ने माफी मांग ली है। स्कूल ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया है।

रायन इंटरनेशनल स्कूल में छुट्टी के शनिवार को छुट्टी के दौरान विद्यार्थी घर जा रहे थे। इसी दौरान नौवीं कक्षा के तीन छात्रों ने मिलकर जूनियर छात्रा और छात्र को एक ही बाथरूम में बंद कर फरार हो गए। बाथरूम में बंद छात्र और छात्रा दरवाजा खोलने के लिए चीखने लगे। छुट्टी के दौरान शोरगुल के कारण उनकी आवाज किसी ने नहीं सुनी। दरवाजा पीटते समय छात्रा का हाथ बाथरूम के शीशे से टकरा गया। शीशे का टुकड़ा उसकी हथेली में घुस गया। इस दौरान आवाज सुनकर स्कूल स्टाफ ने दरवाजा खोला। घायल छात्रा को नजदीक के यथार्थ अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान छात्रा के अभिभावकों को भी सूचित कर दिया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान छात्रा के हाथ में टांके लगाए। डॉक्टरों ने उपचार के बाद छात्रा को घर भेज दिया। दूसरी तरफ, शिकायत के बाद छात्र-छात्रा को बाथरूम में बंद करने वाले तीनों छात्रों के अभिभावकों को भी स्कूल की ओर से सूचना दी गई। माफी मांगने पर छात्रों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

कोट
छात्रों ने खेल-खेल में छात्र-छात्रा को बाथरूम में बंद कर दिया था। लगभग 40 सेकेंड तक दोनों बंद रहे। इस दौरान छात्रा के हाथ में कांच लग गया। नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। बाथरूम में बंद करने वाले छात्रों के अभिभावकों को बुलाया गया। विद्यार्थियों और अभिभावकों से लिखित माफीनामे के बाद स्कूल की ओर से कठोर चेतावनी देकर छात्रों को छोड़ा गया है। - एरम अबेदी, प्रधानाचार्या रायन इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेनो वेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


रायन स्कूल ग्रेटर नोएडा वेस्ट की घटना के बारे में स्कूल से जानकारी ली गई है। बच्चों के बीच आपस में छोटी सी घटना है। स्कूल प्रशासन ने छात्रों और अभिभावकों से माफीनामा लेकर चेतावनी देकर छोड़ दिया है। - डॉ. धर्मवीर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed